पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कोरिया रचना साहित्य मंच व्यक्त किए अपने उद्गार

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश से लेकर देश की राजधानी दिल्ली सहित विदेशों में भी पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने अपने हास्य पुट व्यंग काव्य की ऐसी छाप छोड़ी है जिसे भुला पाना मुश्किल है।

शनिवार 05 जुलाई को आत्मानंद विद्यालय स्कूलपारा के सभागार में साहित्य और काव्य जगत के इस देदीव्यमान सितारे को भावभीनी श्रद्धांजलि कोरिया रचना साहित्य मंच के अध्यक्ष,पदाधिकारी और सदस्यगण के द्वारा दी गई,पुष्पांजलि अर्पण करने के बाद सभी ने अपने अपने विचार,संस्मरण व्यक्त किए साथ ही शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। मंच के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप स्वरचित काव्य का पाठ श्री दुबे के प्रति किया गया।संचालन संवर्त कुमार रूप ने किया। श्रद्धांजलि सभा में अनीता चौहान, संध्या रामावत, तारा पांडे, भोला प्रसाद मिश्रा अनाम, गीता प्रसाद नेमा, सुनील मिश्रा,हरिकांत अग्निहोत्री, विजय सोनी, राजेश पांडेय सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे।



