कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली, माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जोड़ने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनके विचारों को जानने के उद्देश्य से शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के डिजिटल लाइब्रेरी में विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय आयोजन प्राचार्य सह जिला संगठक डॉ. एम.सी.हिमधर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुरंजन कुजूर के संयोजन में किया गया।

WhatsApp_Image_2026-02-27_at_5.38.30_PM-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन

युवा संसद विषय – ’आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ था। इस कार्यक्रम में कोरिया जिले के 18 से 25 आयु समूह के युवाओं ने भाग लिया, जिन्होनें माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया था।

WhatsApp_Image_2026-02-27_at_5.40.17_PM-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन

उद्घाटन कार्यक्रम श्रीमती वंदना राजवाड़े, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया एवं अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ. एम.सी.हिमधर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। निर्णायक मण्डल में श्री शैलेष कुमार मिश्रा, प्राचार्य नवीन शासकीय महाविद्यालय सोनहत, श्री देवेन्द्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया, श्री अरूण जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् शिवपुर चरचा, श्री राजेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर कोरिया एवं श्री उत्तम कश्यप, ब्यूरो चीफ नवभारत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं युवा प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राजगीत का गायन किया गया।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp_Image_2026-02-27_at_5.44.15_PM-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन

अतिथियों के स्वागत उपरांत प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला स्तरीय युवा संसद के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि कोरिया जिले से चयनित 5 उत्कृष्ठ युवाओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जो कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। सदन के कार्यवाही से पूर्व जिला युवा संपर्क अभियान अंतर्गत युवा अभिव्यक्ति श्री शारदा प्रसाद गुप्ता के द्वारा दिया गया और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, जो राष्ट्र निर्माण एवं प्रधानमंत्री जी के दूरदृष्टि सोच विकसित भारत में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। साथ ही प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की। संसद की कार्यवाही राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से प्रारंभ किया गया।

WhatsApp_Image_2026-02-27_at_5.41.44_PM-1024x682 रामानुज महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन

युवा संसद की स्पीकर की भूमिका में रासेयो स्वयं सेविका तनुप्रिया यादव ने सदन का प्रभावशाली संचालन किया। युवा संसद विषय के पक्ष में ओमप्रकाश, आशा राजवाड़े, श्रेयांश सोनी, सुमंत राजवाड़े, आस्मी बानो, दिव्यांश राज, विकास खटिक, नैतिक दास, दीपा चक्रधारी, काजल ब्रिसेन ने देश की तत्कालीन परिस्थितियों में आपातकाल को जरूरी बताया जबकि युवा संसद के विपक्ष के प्रतिभागी रानी भारती, अपर्णा सिंह, विकास राजवाड़े, सुशील यादव, ललित कुमार, साक्षी यादव ने आपातकाल को सैद्धांतिक मर्यादा को ताक में रखकर लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताया और आपातकाल आवश्यक नहीं था इस बात पर जोर दिया। युवा सदन की कार्यवाही का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन.पाण्डेय जी भी उपस्थित रहे और उन्होने प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को सम्बोधित किया। युवा संसद के सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह् अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के अभिव्यक्ति पर टिप्पणी करते हुए उनकी प्रस्तुतियों को सराहा एवं कमियों को उजागर किया एवं युवाओं को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करते हुए युवाओं को लोकतंत्र में स्वस्थ्य भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नागरिक कर्तव्यबोध देश के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की दिशा में बात कही। निर्णायकों से प्राप्त परिणाम के अनुसार राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ठ प्रतिभागी के रूप में विकास राजवाड़े, आशा राजवाड़े, सुशील कुमार, विकास खटिक एवं दीपा चक्रधारी का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार शुक्ला, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, सहा. प्राध्यापक हिंदी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गठित विभिन्न समिति के सदस्यों डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. ए. देऊस्कर, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रामयश पाल, डॉ. कुलदीप ओझा, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, डॉ. हेमेन्द्र सेन, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. प्रवीण पाल, डॉ. संदीप सिंह, डॉ.संजय वर्मा, डॉ. संध्या, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, श्रीमती नीलम गोयल, श्रीमती कंचन जायसवाल, सुश्री ईप्शा अरूण, सुश्री आंशी पाटले, श्री राधेश्याम पटेल, श्री बसंत कुल्हारा, श्री सुखदेव साण्डिल्य, श्री पुष्पराज, श्री इम्तियाज अली, श्रीमती सपना जायसवाल, सुश्री रश्मिक कौर, मो.आरीफ ढ़ेबर, राजकुमार राजवाड़े एवं महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवक तौफिक खान, शशि पोर्ते, अनुज, सुशील, विकास खटिक, मुकेश, श्रेयांश सोनी, चिंतामणी, चंद्रिका, अयुब, संजय, रामप्रसाद, पवन का सक्रिय योगदान रहा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!