कोरिया

सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

पूर्व सैनिक संगठन कोरिया एमसीबी ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

वीरांगनाओं का भी हुआ सम्मान मार्ग का नाम कैप्टन पर, हुआ अनावरण

बैकुंठपुर कोरिया /भारतीय सेना के जवानों ने विश्व में अपने अदम्य साहस शक्ति शौर्य का प्रदर्शन किया है। ‘सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं’ के तर्ज पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने का जुनून भारतीय सेवा के जांबाज सैनिकों के पास है इनके कारण ही प्रत्येक भारतवासी सुरक्षित है वहीं भारत माता गौरवान्वित है।

w-300x138 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

इन जांबाज सैनिकों के लिए 15 जनवरी का दिन उनके शौर्य गाथा को प्रणाम करने का दिन है सेना दिवस के मौके पर पूर्व सैनिक संगठन कोरिया एमसीबी के तत्वाधान में सम्मान समारोह सह श्रद्धांजलि रखा गया।प्रात 10:30 पर शहीद स्मारक शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर स्थित सैन्य स्तंभ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि देने में जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे,जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे जिन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित भी किया ।

e-300x300 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

कार्यक्रम का अगला चरण स्थानीय उपभोक्ता फोरम के बाजू में कार्यक्रम स्थल पर आयोजित हुआ सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र में उपस्थित अतिथि गणों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चातमुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे द्वारा एवं पूर्व सैनिक संगठन कोरिया एमसीबी द्वारा कैप्टन रमाशंकर तिवारी को श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

[wp1s id="1076"]

t-300x300 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

भूतपूर्व सूबेदार सैनिक सुनील सिंह एवं सभी अतिथियों द्वारा अन्य वीरांगनाओं को भी शाल श्रीफल प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया।गया जिसमें आनंदी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय सिपाही गुमान सिंह, सुरजाबाई धर्मपत्नी स्वर्गीय हवलदार महावीर पांडे, विनीता रामावत धर्मपत्नी भूतपूर्व सैन्य अधिकारी राघवेंद्र रामावत, सुखमनी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय हवलदार नंदलाल सिंह,फुलेश्वरी सोनी धर्मपत्नी स्वर्गीय राम व्यास सोनी,पुष्प लता राजवाड़े धर्मपत्नी स्वर्गीय नायक विष्णु प्रसाद राजवाड़े को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि आशीष यादव नपा उपाध्यक्ष,पार्षद अंकित गुप्ता,पार्षद राहुल गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।

y-300x300 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता लीना धुरिया धर्मपत्नी स्व रुद्र प्रसाद रूप एवं शैल सिंह को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

c-300x135 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

साथ ही मंचस्थ अतिथिगण नविता शिवहरे, आशीष यादव ,रामजनम सिंह ,उमाशंकर शुक्ला,कमांडर आरएस बिष्ट,सूबेदार कृष्णानंद तिवारी, एनसीसी प्रभारी संजीव जायसवाल, रमेश शिवहरे, आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर के प्राचार्य सुनील मिश्रा को सभी भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा सम्मानित किया गया ।आत्मानंद स्कूल की छात्राओं के द्वारा सैनिक कविता की मनमोहक प्रस्तुति दी गई

u-300x300 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नविता शिवहरे ने कहा कि श्री रमाशंकर तिवारी ने सेना में कार्य करते हुए सेना का मनोबल बढ़ाया सेना के विभिन्न उच्च पदों पर सुशोभित हुए कई बड़े स्थान जैसे कश्मीर आदि जगहों पर कई वर्षों सेवा दी।

z-1-300x138 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

साथ ही कोरिया और छत्तीसगढ़ प्रदेश का मान बढ़ाया। सेना दिवस में पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित करने जैसा कार्यक्रम होते रहना चाहिए इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र है।आज शहर का एक मार्ग पूर्व कप्तान के नाम पर किया गया है । आगे भी हम शहर के अन्य मार्गों को भी समाज के लिए कार्य करने वाले शहर के महान व्यक्तित्व के नाम से करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सेना दिवस पर ऐसे आयोजन का होना अपने में एक मिसाल है सेना एवं सैन्य संगठन को बधाई सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करना सबसे गौरवशाली है उन्होंने सैन्य दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।विशिष्ट अतिथि उमाशंकर शुक्ल भूतपूर्व प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक है यहां मेरे शिष्य उपस्थित हैं जिन्हें बढ़ता देखकर और देश व समाज के लिए कार्य करता देखकर एक गुरु होने के नाते मुझे अत्यंत गर्व होता है सेना दिवस पर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ जो हमारे बीच है उनका सम्मान होना गर्वकारी है।
कृष्णानंद तिवारी सूबेदार भारतीय सेना अंबिकापुर ने कहा कि श्री तिवारी ऑपरेशन विजय में भी एक प्रमुख दायित्व का निर्वहन किए थे कारगिल युद्ध में इन्होंने देश के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया था मैंने उनके साथ कार्य किया है जो मेरे लिए भी गर्व का विषय है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडर श्री आर एस बिष्ट ने बैकुंठपुर के छात्रों को उनके अभिभावकों द्वारा सेना में अधिक से अधिक भर्ती करने का आग्रह किया एवं सेना की विशेषताएं बताई ।

x-1-300x225 सेना दिवस के अवसर पर कैप्टन रमाशंकर तिवारी को सम्मान श्री से किया सम्मानित

वरिष्ठ साहित्यकार गीता प्रसाद नेमा एवं सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा काव्य के माध्यम से कैप्टन रमाशंकर तिवारी का सम्मान किया। आभार प्रदर्शन सूबेदार सुनील सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन, रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण,उद्घोषणा, सेना के प्रति श्रद्धा स्वरूप काव्य पाठ संवर्त कुमार रूप द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों सहित जन समूह की उपस्थिति में कैप्टन रमाशंकर तिवारी मार्ग का अनावरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!