उत्तर प्रदेशचित्रकूट

बसपा की एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

बसपा की एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बसपा की एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न

चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी चित्रकूट इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी बलदेव प्रसाद वर्मा, अयूब खान उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी लोकसभा आम चुनाव अकेले अपने बूते पर लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही संगठन को कैडर एवं छोटी बैठकों के जरिए ग्राम स्तर पर मजबूत बनाने तथा सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से लोकसभा आम चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। सत्ताधारी भाजपा की संर्कीण जातिवादी व साम्प्रदायिक राजनीति से आम जनता दुखी है। जिसके चलते भाजपा लगातार अपना जनाधार खो रही है। भाजपा की तरह कौंग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। ऐसे में सर्वजनहिताय व सर्वजनसुखाय की नीति पर चलते हुए बसपा किसी अन्य दल से गठबन्धन नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश में बसपा को गठबन्धन करने से लाभ के स्थान पर नुकसान हुआ है। गठबन्धन में बसपा का वोट तो गठबन्धन वाली पार्टी को मिल जाता है, किन्तु दूसरी पार्टी अपना वोट बसपा को नहीं देती है। इस मौके पर बसपा जिला प्रभारी जगदीश सिंह पटेल, रावेंद्र कुमार वर्मा, कुलदीप सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजा रामपाल, जिला महासचिव कौशलेंद्र कुमार, इकराम वर्मा, सोनपाल वर्मा, रावेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मानिकपुर राजकमल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चित्रकूट राजेश कुमार रैकवार, चित्रकूट नगर महासचिव फूल कुमार वर्मा, संतराम, सेवानिवृत अध्यापक बसंत लाल, शिवबरन वर्मा, अभिषेक वर्मा, राजेंद्र वर्मा, नरेंद्र पाल वर्मा, भंवरी रामदास श्रीवास, प्रेमचंद भारती, पूर्व चेयरमैन मानिकपुर राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!