
बैकुण्ठपुर/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के 04 होने के अवसर पर शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया (छ.ग.) में दिनांक 22.07.2024 से 27.07.2024 तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह के प्रारम्भ में गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। छात्रों द्वारा सभी गुरूजन का सम्मान किया गया। शिक्षकों द्वारा गुरू की महिमा पर व्याख्यान दिया गया। विद्यालय में खेल दिवस मनाते हुए व्यायाम शिक्षक विमल कुमार द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों के बीच कबड्डी, खो-खो, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एन0 सी0 सी0 अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल द्वारा छात्रों एवं स्टॉफ को कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र गुरूदेव एवं विशाल कुर्रे द्वारा कारिगल युद्ध में जवानों की शहादत पर देशभक्ति कविता की प्रस्तुति दी गई। इको क्लब प्रभारी श्रीमती नाजिमा खातून के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम थीम पर आधारित छात्रों से विद्यालय में आम, पपीता, नींबू, आंवला, केला आदि फलदार वृक्षों का रोपण कराया गया।
उक्त कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालयीन स्टॉफ श्रीमती पी0 वर्मा, श्री राजीव जायसवाल, श्री व्ही0 जे0 मित्रा, श्री प्रभात मिश्रा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती कल्पना जायसवाल, श्रीमती शाजदा खातून, श्रीमती सरिता खलखो, मो0 ताहिर, श्री रेशम लाल, श्री दीपक कुमार साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, श्री चन्द्र प्रकाश राजवाड़े, श्री दिनेश कश्यप, कु0 अल्फिया रोशन सिद्दीकी, श्री अमृत लाल राजवाड़े एवं अन्य स्टॉफ के द्वारा सभी कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया गया।



