देश -विदेश

पंजाब स्थित गोइंदवाल के तलवंडी चौधरी में दो भाइयों ने ब्यास नदी के पुल पर छलांग लगा दी। यह घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, इस दौरान पहले छोटा भाई नदी में कूदा, उसे बचाने के दौरान दूसरा भाई भी डूब गया।

पंजाब में पुलिस द्वारा जलील होने के बाद दोनों भाई ब्यास नदी में कूदे

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

पंजाब में पुलिस द्वारा जलील होने के बाद दोनों भाई ब्यास नदी में कूदे

पंजाब स्थित गोइंदवाल के तलवंडी चौधरी में दो भाइयों ने ब्यास नदी के पुल पर छलांग लगा दी। यह घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, इस दौरान पहले छोटा भाई नदी में कूदा, उसे बचाने के दौरान दूसरा भाई भी डूब गया।

पीड़ित परिवार ने जालंधर के पुलिस प्रमुख पर अपमानित करने और प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाया है।

शिकायतकर्ता मनवदीप सिंह ने बताया कि उसके दोस्त की बहन परमिंदर कौर का अपने पति गुरमीत सिंह और उसके परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है। इस संबंध में वह थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में पंचायत के दौरान गए थे। 16 अगस्त को दोनों पक्षों में थाने में विवाद हुआ था।

news-2 पंजाब स्थित गोइंदवाल के तलवंडी चौधरी में दो भाइयों ने ब्यास नदी के पुल पर छलांग लगा दी। यह घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, इस दौरान पहले छोटा भाई नदी में कूदा, उसे बचाने के दौरान दूसरा भाई भी डूब गया।

[wp1s id="1076"]

इसी दौरान लड़के पक्ष ने उनकी बेटी परमिंदर कौर और मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ दुर्व्यवहार किया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अन्य लोगों की बजाय उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया और कुछ देर बाद मानवजीत ढिल्लों को दरोगा नवदीप सिंह के सामने पेश किया गया। पगड़ी भी उतार दी गई। अगले दिन जशनदीप बिना बताए घर से निकल गया।

जब मानवजीत ने जश्नबीर को कॉल किया तो जश्नबीर ने कहा कि थानेदार नवदीप सिंह द्वारा अपमानित होने के बाद वह नदी में कूदने जा रहा है। उसने जाकर जश्नबीर को समझाने की कोशिश की मगर जश्नबीर कूद पड़ा। इसके बाद मानवजीत ने भी छलांग लगा दी।

उधर, डीएसपी बबनदीप सिंह सुल्तानपुर लोधी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत मिली है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!