छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर रेंगारटोली में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जशपुरनगर – मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत चेटबा के रेंगारटोली में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।

विकासखंड कांसाबेल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेटबा के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से रेंगारटोली वार्ड क्रमांक 8 में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे वहां के लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा जनसमस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!