उत्तर प्रदेशचित्रकूट

गौशाला संचालन में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही – राकेश पाठक

गौशाला संचालन में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही - राकेश पाठक

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गौशाला संचालन में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही – राकेश पाठक

मऊ, चित्रकूट। गौशालाओं का हाल जानने के लिए शुक्रवार को मऊ एसडीएम ने क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानों को बेहतर तरीके से गौवंश सरंक्षण करने के निर्देश दिए। मऊ के उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत हटवा और अहिरी ग्राम पंचायत में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण किया। यहां दोनों गौशालाओं में मवेशी नहीं मिले। जिस पर प्रधानों द्वारा जानकारी दी गयी कि इस समय मवेशियों को चराने के लिए भेज दिया गया है। इस पर एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक गौवंश का विवरण रजिस्टर में होना चाहिए। अन्ना गौवंश के कारण सड़क हादसे होने का खतरा रहता है। ऐसे में किसी भी हालत में गौवंश सड़क पर नहीं पहुंचने चाहिए। चरवाहे पूरी जिम्मेदारी के साथ गौशाला तक गौवंश को लाएं। इसके अलावा बीमार मवेशियों के समुचित इलाज का इंतेजाम रखा जाए। साथ ही गौंशाला के अन्दर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मऊ तहसीलदार राजेश कुमार यादव और पशु चिकित्साधिकारी रवि शंकर गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!