
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका निगम चिरमिरी कार्यालय के पीछे बने नीलम सरोवर पार्क कभी बेहतर सुविधाओं के साथ सुसज्जित पार्क हुआ करता था। लेकिन नगर पालिक निगम चिरमिरी प्रशासन की अपेक्षा इस कदर हुई की मरम्मत संधारण के नाम पर सिर्फ पैसों का बंदरबाट हुआ।
जिसके कारण आज नीलम सरोवर पार्क में बच्चों की ट्रेन, म्यूजिकल फाउंटेन, नौका विहार जैसे सुविधाओं का पतन हो गया है।

जब इस संदर्भ में नगर निगम प्रशासन से बात की जाती है तो उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। बता दें कि नगर पालिका निगम होने के साथ चिरमिरी कोयलांचल नगरी है यहां पर स्वस्थ मनोरंजन के लिए नीलम सरोवर पार्क एक मील का पत्थर साबित हुआ था। लेकिन नगर पालिका निगम प्रशासन और चुने गए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार यह पार्क समय-समय पर होता रहा है। जिसका नतीजा है कि एक सुसज्जित पार्क आज कबाड़ के रूप में बदल गया है।
वही सबसे बड़ी बात है कि नगर पालिक निगम प्रशासन और चुने गए जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान आखिर क्यों नहीं देते हैं। वहीं कई बार इस पार्क के मरम्मत संधारण में राशि भी जारी हो चुकी है, लेकिन जारी राशि पर सिर्फ पैसों का बंदर बाट किया गया। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर छत्तीसगढ़ शासन से लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम चिरमिरी प्रशासन नीलम सरोवर पार्क का आखिर कब और कैसे सुविधा पूर्ण बनाता है।
रामनरेश राय महापौर ने बताया कि जहां तक नगर निगम के पीछे नीलम सरोवर पार्क की बात कर रहे हैं, उसे पार्क में पूर्व के शासनकाल में जितनी दुर्गति हुई है, हम उसे दुर्गति को दूर करते हुए शासन से एक नया प्रपोजल बना करके भेज रहे हैं कि जल्दी ही उसे पार्क का जो उन्नयन कार्य हो सके और जिस तरह से पूर्व में एक पार्क संचालित हुआ करता था और बच्चों के खेलने के लिए जो ट्रेन और वॉटरफॉल वगैरा है, वह सब वह पूरा संचालित करके बहुत जल्दी उसमें निर्माण कार्य किया जाएगा।महापौर ने आगे कहा कि हमारे पास शासन से जितने भी पैसा आते हैं, वह सब पार्क के उन्नयन के लिए ही आते हैं, लेकिन हम उसे पूरे तरीके से उसमें लगाते हैं और बहुत जल्दी ही नीलम सरोवर पार्क को एक नए रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि चिरमिरी के लोगों को एक अच्छा पार्क मिले, जहां वे अपने परिवार के साथ आकर बैठ सकें और बच्चों को खेलने के लिए एक अच्छा स्थान मिले।
राम प्रसाद आंचल कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम के अंतर्गत यहां एक पार्क है नीलम सरोवर पार्क स्थित है और यहां पर बहुत ज्यादा खराब तो हमको नहीं बोल सकते लेकिन जो भी खराब की स्थिति है उसका परीक्षण कर दिया गया है और उसका सीन हमारे द्वारा एस्टीमेट तैयार कर मरम्मत के लिए उसको भेजा जा रहा है और आवंटन प्राप्त होने की स्थिति में उसका संधारण अधिक किया जाएगा मरम्मत किया जाएगा और हमारी तरफ से यथासंभाव्या प्रयास रहेगा कि वह पूर्ण रूप में सुचारू रूप से संचालित हो सके।
अब देखने वाली बात होगी कि आखिर छत्तीसगढ़ शासन से लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम चिरमिरी प्रशासन नीलम सरोवर पार्क का आखिर कब और कैसे सुविधा पूर्ण बनाता है यह तो आने वाला समय बताएगा
बाइट— राम नरेश राय,,,
महापौर नगर पालिक निगम चिरमिरी एमसीबी,,, सफेद रंग की कुर्ते पर
बाइट — राम प्रसाद अचला,,,
कमिश्नर नगर पालिका निगम चिरमिरी एमसीबी,,, हल्के नीले कलर की शर्ट पहने हुए



