कोरिया

स्वतंत्रता दिवस परेड में एन.सी.सी. ट्रप ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्ष रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर स्थित मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड में शासकीय आदर्ष रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन.सी.सी. के दो प्लाटून सम्मिलित हुए। एन.सी.सी. कैडेट्स ने सी.एस.एम. षिवषंकर राजवाड़े सार्जेन्ट आकाष सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्षन किया।

2-7-300x200 स्वतंत्रता दिवस परेड में एन.सी.सी. ट्रप ने प्रथम  एवं  द्वितीय स्थान प्राप्त किया

परेड जूनियर में एन.सी.सी. के प्लाटून नं 05 ने प्रथम, प्लाटून नं 06 ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरववान्वित किया। मुख्य अतिथि भरतपुर-सोनहत विधानसभा की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा दोनों कमान्डर को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शील्ड प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स कृष्णा लाल और विष्णु राजवाड़े ने शानदार पायलेटिंग की। एन.सी.सी. टू्रप की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ बटालियन एन.सी.सी. कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार, प्रषासनिक अधिकारी लेफिटनेंट कर्नल प्रियदर्षन चौधरी, सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, जिला षिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, पूर्व एन.सी.सी. अधिकारी द्वय श्री आर.पी. सिंह, श्री यू.एस. शुक्ला, श्री आदित्य नारायण मिश्रा, एस.एम.डी.सी. सदस्य श्रीमती सरोजनी जायसवाल, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री प्रकाष जायसवाल, श्री, गीता नेमा, श्री बृजवासी तिवारी, श्री माधव अग्रवाल, मो, मुख्तार अंसारी, एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल सहित समस्त स्टाफ ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!