कोरिया

स्वतंत्रता दिवस परेड में एन.सी.सी. टू्रप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्ष रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर स्थित मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड में शासकीय आदर्ष रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन.सी.सी. का प्लाटून सी0 एस0 एम0 सोमिल कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्षन किया। परेड जूनियर में एन.सी.सी. के प्लाटून नं 06 ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। मुख्य अतिथि विधायक बिलासपुर एवं पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय अमर अग्रवाल जी, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के द्वारा कमान्डर सी0 एस0 एम0 सोमिल कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शील्ड प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स राधेश्याम पैकरा और शिवशंकर राजवाड़े ने शानदार पायलेटिंग करते हुए मुख्य अतिथि की अगुवाई की। एन0 सी0 सी0 परेड की सम्पूर्ण तैयारी एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर श्री संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कराई गई। परेड जूनियर द्वितीय स्थान विद्यालय के स्काउट दल नायक कमलभान सिंह को शील्ड प्रदान किया गया। एन.सी.सी. ट्रुप की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ बटालियन एन.सी.सी. कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0, सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, जिला षिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, पूर्व एन.सी.सी. अधिकारी द्वय श्री आर.पी. सिंह, श्री यू.एस. शुक्ला, एस.एम.डी.सी. सदस्य श्रीमती सरोजनी जायसवाल, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री प्रकाष जायसवाल, श्री, गीता नेमा, श्री सम्वर्त कुमार रूप, श्री अनिल खटिक पार्षद सहित समस्त स्टाफ ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!