कोरिया

एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ गत् दिवस 01 छ0ग0 बटालियन कोरबा के तत्वाधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं आर0 डी0 लॉन्च कैम्प दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 तक इ0 व्ही0 पी0 जी0 कॉलेज कोरबा के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस शिविर में कोरिया, सूरजपुर, एम.सी.बी., बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिले से लगभग 550 कैडेट्स, एन0 सी0 सी0 अधिकारी एवं अन्य सैन्य अधिकारी सम्मिलित हुए। अपने प्रारम्भिक उद्बोधन में कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल सेंथिल कुमार एस0 ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि – प्रत्येक कैडेट को जीवन में एकता और अनुशासन को आत्मसात करना चाहिए।

a-1-250x300 एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ

अच्छे प्रशिक्षण से जीवन में सफलता मिलती है। प्रत्येक कैडेट को कैम्प में बिताये गया समय जीवन पर्यन्त याद रहता है। इस शिविर में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, जिला- कोरिया के एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में 50 कैडेट्स सम्मिलित हुए। सभी कैडेट्स ने विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने के गुर सीखे। कैम्प में शस्त्र और मैप रीडिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सभी कैडेट्स ने पाईन्ट 22 डीलक्स रायफल एवं 7.62 एम0 ए0 एस0 एल0 आर0 की हैण्डलिंग एवं खोलना- जोड़ना सीखा। कैम्प में ड्रिल, प्रश्नोत्तरी, रस्साकशी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता आयोजित की गई, साथ ही ”माई ड्रीम-माई कण्ट्री थीम“ पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कैम्प में फायर फाइटिंग, साँप से जीवन रक्षा, साईबर क्राईम, ट्रैफिक कन्ट्रोल एवं अग्निवीर भर्ती संबंधी प्रक्रिया की जानकारी समस्त कैडेट्स को प्रदान की गई। बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने सभी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस कैम्प में उत्कृष्ट कार्य के लिए फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल को प्रशंसा पत्र दिया गया एवं ड्रिल में बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 ट्रुप ने सी0 एस0 एम0 शिवशंकर राजवाड़े के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैम्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया। अपने समापन उद्बोधन में कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल सेंथिल कुमार एस0, डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट लेफ्टिनेन्ट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बधाई दी। कैम्प के सफलतापूर्वक संचालन में सूबेदार मेजर डूंगर सिंह, नायब सूबेदार जितेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार जनरैल सिंह, नायब सूबेदार अब्दुल हामिद, बी0 एच0 एम0 इन्द्र सिंह, हवलदार महेश पाटिल, हवलदार अविनाश कुमार, हवलदार धर्मेन्द्र कुमार आदि सैन्य अधिकारियों एवं एन0 सी0 सी0 अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कैम्प से लौटने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, पूर्व एन0 सी0 सी0 अधिकारी द्वय श्री आर0 पी0 सिंह, श्री यू0 एस0 शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री आदित्य नारायण मिश्रा, सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी, प्रधान पाठक श्री आर0 पी0 शुक्ला, श्री नरेश तिवारी, श्री राजीव जायसवाल, श्री प्रभात मिश्रा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्रीमती नाजिमा खातून, श्रीमती पी0 वर्मा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती सरिता खलखो, श्रीमती किरण शुक्ला, श्री ताहिर आजमी, श्रीमती मधु त्रिपाठी, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती ममता ओझा, श्री निर्मल सोनी, श्रीमती पूजा शुक्ला, श्री विमल कुमार, श्री दीपक साहू, श्री मेघराज मुकर्जी, रेशम लाल जांगड़े, दिनेश, चन्द्र प्रकाश, अल्फिया, मो0 आरीफ ढेबर सहित विद्यालय परिवार ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!