कोरिया

सुशासन तिहार में एनसीसी कैडेट्स ने निभाई अपनी सहभागिता

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ गत दिनांक 09 से 11 अप्रैल के मध्य छ.ग. शासन के सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत् सुशासन तिहार रथ को कलेक्टर कोरिया श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जन समस्याओं के आवेदन प्राप्त करने के लिए रवाना किया गया।

j-300x169 सुशासन तिहार में एनसीसी कैडेट्स ने निभाई  अपनी सहभागिता

शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो के निर्देशन तथा एन0 सी0 सी0 अधिकारी श्री संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम के तहत् जिला अस्पताल में मरीजों की समस्याओं के आवेदन लिखने में कैडेट्स ने सहायता की। इसी तरह जिस गांव, मोहल्ले, पारा में कैडेट्स निवासरत है वहां पर आवेदन लिखने में असमर्थ लोगों के आवेदन लिखने में सहयोग किया। 1 छ.ग. बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 ने कैडेट्स के इस कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में सी0 एस0 एम0 शिव शंकर राजवाड़े, कैडेट दिनेश कुमार, शिवम् कुमार गुप्ता, महेन्द्र कुमार, संदीप, नैतिक राजवाड़े, प्रिंस कुमार, कार्तिक, सत्या कुमार, दीपक राजवाड़े, इन्शु राजवाड़े, मनी कुमार आदि कैडेट्स ने अपनी सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!