
कोरिया / भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ”ऑपरेशन सिन्दूर“ में हिस्सा लेने वाले भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन कोरिया की निर्देशन में यह रैली आयोजित की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नविता शैलेष शिवहरे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। यह रैली नगर पालिका कॉम्पलेक्स से होते हुए मुख्य मार्ग से रामानुज मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई। मिनी स्टेडियम में स्थित जय स्तम्भ में वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। इस तिरंगा रैली में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय, वन्दे मातरम, हम सब सेना के साथ है, ऑपरेशन सिन्दूर सफल है – सफल है, भारतीय सेना की जय कैडेट्स एवं आम जनता के साथ प्रेरक नारें लगाते हुए युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। उक्त रैली कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय दुबे के द्वारा की गई। इस रैली में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेष शिवहरे, श्री सुभाष साहू, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री देवेन्द्र तिवारी, पार्षदगण, श्री गीता प्रसाद नेमा, एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल, श्री नागेश्वर साहू, श्री सुरेन्द्र राजवाड़े, एन0 सी0 सी0 कैडेट्स, स्काउट- गाईडस एवं अन्य नागरिकगण इस रैली को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर एन0 सी0 सी0 ट्रूप बैकुण्ठपुर द्वारा 01 छ.ग. बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0, सूबेदार मेजर डूंगर सिंह एवं अन्य सैन्य अधिकारियों को बधाई दी गई।



