
बैकुण्ठपुर/ विश्व महासागर दिवस प्रतिवर्ष 08 जून को मनाया जाता है। विश्व में महासागर को महत्व बहुत अधिक है। पृथ्वी पर 70 प्रतिशत से अधिक जल है जिसका अधिकांश भाग महासागर में है। यह महासागर जीवन के लिए कई आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते है। साथ ही भोजन, दवाओं इत्यादि के प्रमुख स्रोत है और जीव मण्डल का एक महत्वपूर्ण भाग है।

इसी तारतम्य में कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार एस0 1 छ0ग0 बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा के निर्देशन, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के0 के0 टोप्पो के मार्गदर्शन एवं एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन0 सी0 सी0 कैडेट्स ने विश्व महासागर दिवस के अवसर पर झुमका बांध स्थित वाटर पार्क में प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर साफ-सफाई की। इस दिवस पर कैडेट्स शिव शंकर राजवाड़े, दिनेश कुमार, सत्यम सोनी एवं नैतिक राजवाड़े ने आकर्षक ड्राइंग बनाई। एन0 सी0 सी0 अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल द्वारा कैडेट्स को महासागरों एवं समुद्री जीवन की सुरक्षा के महत्वता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कैडेट्स हेमन्त कुमार, महेन्द्र कुमार, नितिश कुमार, कार्तिक, चन्द्रभान सिंह, तहेन्द्र यादव, सत्या कुमार, प्रिंस कुमार ने अपनी सहभागिता निभाई।



