रायपुर संभाग

रायपुर-दुर्ग से चुराई 6 गाड़ियां, शातिर चोर गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रायपुर / रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन गाड़ियां चुराने वाला शातिर चोर नवीन उर्फ सुनील सुनानी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामला में जेल जा चुका है। गाड़ी चुराने के बाद आरोपी नंबर प्लेट बदल देता था। उसके कब्जे से 6 गाड़ियां बरामद की गई हैं।

दरअसल 24 मई को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नवीन उर्फ सुनील सुनानी निवासी रायपुर बताया। टीम ने जब गाड़ी के कागजात के बारे में पूछा तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी चोरी की है। पूछताछ में उसने रायपुर और दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 06 नग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि चोरी के बाद उसने गाड़ी में फर्जी नम्बर प्लेट लगाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!