
कोरिया जिले में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी काव्या राजवाड़े को कलेक्टर महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने काव्या को मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने कहा कि काव्या की यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काव्या आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी। इस मौके पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने काव्या के कोच श्यामल मित्रा की भी सराहना की जिन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए बच्चों को बैडमिंटन की कोचिंग दी ।
कार्यक्रम में खेल अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, काव्या के माता-पिता गणेश चन्द राजवाड़े – श्रीमती कृष्णा राजवाड़े, कोच श्यामल मित्रा एवं प्रकाश साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने काव्या की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।




