उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पक्षी की वाहन की टक्कर से मौत

राष्ट्रीय पक्षी की वाहन की टक्कर से मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*राष्ट्रीय पक्षी की वाहन की टक्कर से मौत*

*नगर पालिका कर्मचारियों ने पीएम कराकर किया अंतिम संस्कार*

*कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई,राष्ट्रीय पक्षी की मौत की सूचना नगर पालिका परिषद भरवारी के बिसारा जोन प्रभारी राकेश सरोज को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने पशु चिकित्सालय में राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम कराया पोस्टमार्टम के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के बाबा टीवीएस चौराहा की है जहा एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई,मोर की मौत की सूचना जैसे ही बिसारा जोन प्रभारी राकेश सरोज को हुई वह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोखराज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी,कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया चौकी प्रभारी राम नारायण सिंह ने राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम कराया और तिरंगा में लपेटकर उसको ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!