सरगुजा संभाग

नगर पंचायत घमासान: एक दूसरे से आगे निकलने की कवायद शुरू

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सतीश मिश्रा

एमसीबी / जिले के नवनिर्मित नगर पंचायत जनकपुर में चुनावी घमासान शुरू हो गया है कांग्रेस एवम भाजपा ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिये गरिबा मौर्य को उतारा है एवम भाजपा के द्वारा कौशल प्रसाद पटेल को उतारा गया है जनकपुर नगर पंचायत में कुल पंद्रह वार्ड है सभी वार्डो में कांग्रेस एवम भाजपा के द्वारा अपने अपने उमीदवारों को उतारा गया है एवम उनका नामांकन भरा दिया गया है।
कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने बताया कि उक्त सीट पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित था चार लोगों में गरीबा मौर्य को टिकिट दिया गया है और पंद्रह पार्षद के प्रत्याशी हैं आज नामांकन का अंतिम दिन था सभी का नामांकन हो गया है हमारे पूर्व विधायक गुलाब कमरों के द्वारा जनकपुर को नगरपंचायत बनाया गया था और हमलोगों की मंसा है कि हम लोग अपने पार्षद एवम नगरपंचायत अध्यक्ष निर्वाचित करें चुनाव जितायें और नगर का विकास करें।
कांग्रेस नगरपंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवार गरीबा मौर्य ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया गया है मुझे नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए टिकट दिया गया है मैं उसमें पूर्ण रूप से कार्य करूंगा और विश्वास दिलाता हूं कि इसमें मैं खरा उतारूंगा । इसी आशा के साथ मैं जनकपुर वासियों से अनुरोध करता हूं कि मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर मुझे विजयी बनाएं एवम अपनी सेवा का अवसर प्रदान करें।
भाजपा प्रत्याशी कौशल प्रसाद पटेल ने कहा कि मुझे भाजपा के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई है मैं नगर पंचायत जनकपुर के मतदाताओं को विश्वास दिलाता हूं की मैं जनकपुर नगर पंचायत के सभी मूल सुविधाओ के लिए कार्य करूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!