मध्यप्रदेश

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर बांधी राखी

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर बांधी राखी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

*भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर बांधी राखी*

*भाजपा सांसद ने भी पैर छूकर लिया बहनों का आशीर्वाद, दिया उपहार।*

रीवा। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रीवा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा फिर चर्चा में हैं। इस बार वह न तो स्वच्छता का संदेश देते हुए सुर्खियों में आए और न ही कोई बयान बाजी कर के। उनका इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम बस्ती में पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को 50 से भी अधिक महिलाओं ने सांसद के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधी। मिठाई खिलाकर उन्हे आशीर्वाद दिया। सांसद ने भी मुस्लिम बहनों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हे उपहार भेंट किया।

*50 से अधि‍क मुस्लिम बहनों ने बांधी सांसद को राखी*
बुधवार को भाई बहन के त्यौहार रक्षांबधन के मौके पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शहर के घोघर मोहल्ले में पहुंचे थे। इस दौरान वह बीजेपी नेता जुगनू खान के घर पहुंचे वहां पर मौजूद 50 से अधिक मुस्लिम बहनों ने एक एक कर सांसद जनार्दन मिश्रा के माथे पर तिलक लगाया फिर हाथ की कलाई में राखी बांधकर सांसद जनार्दन मिश्रा को आशीर्वाद दिया।

*यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है*
राखी बंधवाने के बाद सांसद ने सभी को उपहार भी भेंट किए। मुस्लिम बहनों के द्वारा बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की कलाई मे बांधी गई राखी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!