बिलासपुर संभाग

नगर पालिका ने टैक्स वसूली के लिए बकायादारों को थमाया नोटिस

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कवर्धा / नगर पालिका कवर्धा अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए पालिका के अधिकारी और कर्मचारी पसीना बहा रहे हैं। राजस्व वसूली को लेकर पालिका ने कड़ा रूख अपनाने के बाद कर्मचारी वसूली का टारगेट प्राप्त करने के लिए बकायादारों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद बकायादारों के खिलाफ लोक अदालत में प्रकरण प्रेषित किये जाने व जलकर राशि नही पटाने वाले हितग्राहियों का नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही किये जाने की तैयारी की जा रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने राजस्व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व वसूली किये जाने को लेकर कड़े निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर वसूली हेतु कड़ाई करें, जिनका बकाया ज्यादा है उनका नल कनेक्शन भी काटने की कार्यवाही करें। उन्होनें बताया कि वसूली नही होने के कारण अधिकारी- कर्मचारियों को वेतन प्रदान करने में परेशानी हो रही है समय पर कर्मचारियों को वेतन नही दे पा रहे है।

कर बकाया वसूली विशेष अभियान
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में विधानसभा चुनाव एवं 2024-25 सत्र प्रारंभ में लोकसभा चुनाव होने के कारण सभी अधिकारी-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लग गया था जिसके कारण संपत्तिकर, समेकित, जलकर एवं दुकान किराया वसूली कार्य प्रभावित हुआ है। नगर पालिका कवर्धा ने अब कर बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत पालिका ने बकाया दुकानदार और संपत्तिकर समेकित कर के बकायादारों को नोटिस थमा चुकी है। नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं होने पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। इसमें बकाया राशि जमा ना करने वाले के खिलाफ राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज करने के साथ पालिका की सुविधाओं से वंचित करने की कार्यवाही भी शामिल है।

वसूली नही होने के कारण नही मिल रहा वेतन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में विधानसभा चुनाव एवं 2024-25 सत्र प्रारंभ में लोकसभा चुनाव में सभी अधिकारी-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी होने के कारण राजस्व वसूली में काफी प्रभाव पड़ा है। नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानी हो रही है। नगर पालिका सीएमओ ने निकाय के समस्त करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जलकर, संपत्तिकर, समेकितकर, दुकान किराया, यूजर चार्ज सहित अन्य किराया राशि का समय पर भुगतान करते हुए पालिका द्वारा होने वाली कार्यवाही बचें।

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!