भाजपा विधि प्रकोष्ठ में मृत्युंजय तिवारी को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी

बैकुंठपुर–कोरिया/ भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के द्वारा प्रदेश निर्देशन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तिया हो रही है इसी तारतम्यता में बीते दिनों विधि प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव की सहमति से विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देशन और अनुसंशा में अधिवक्ता अनिता तिवारी को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही अधिवक्ता विमल गुप्ता एवं मृत्युंजय तिवारी को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी संगठन के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य विधि प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाना है, ताकि न्यायिक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर संगठन प्रभावी भूमिका निभा सके और कानूनी समाधान उपलब्ध हो।

प्रदेश कार्यसमिति में दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को स्थानमिला है जिसमे इस बार विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में जिले को विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। लंबे समय से पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं अधिवक्ता आशीष गुप्ता (बैकुण्ठपुर) एवं अधिवक्ता जितेंद्रनाथ यादव (कुडेली मंडल) को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। दोनों ही अधिवक्ता संगठन के सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। मृत्युंजय तिवारी सहित अन्य के नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारियों एवम सदस्यों में हर्ष का माहौल है।



