कोरिया

सांसद महंत पहुंची नगर सेना हवलदार महेश मिश्रा के घर

समाज सेवा जनहित एवं जीवन रक्षा के कार्य को अपना जीवन समर्पित कर देने वाले डॉ. मिश्रा के कार्यों को अत्यंत ही प्रशंसनीय बताया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 कोरिया/ सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत बुधवार को ग्राम खैरी पहुंची जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक प्राप्त कर तन समर्पित, मन समर्पित यह जीवन समाज सेवा के नाम समर्पित वाक्य को चरितार्थ करने वाले ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर हवलदार डॉ. महेश मिश्रा को बधाई शुभकामनाएं एवं सम्मान भेंट करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को अत्यंत ही प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि हम सबको इन पर गर्व है,निश्चित रूप से ऐसे कर्मचारी जब आपके संसदीय क्षेत्र एवं राज्य में हों तो इससे प्रदेश एवं देश का नाम रौशन के साथ ही जीवन रक्षा जैसे पुनीत कार्य के प्रति आम जनमानस में सकारात्मक प्रभाव होता है।

u-4-1024x768 सांसद महंत पहुंची नगर सेना हवलदार महेश मिश्रा के घर
गौरतलब है कि डॉ. मिश्रा विगत दो दशकों से निरंतर जन जागरूकता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सैकड़ो जान बचाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं जिसके फल स्वरूप उन्हें राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुआ है, जिससे आज पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं कोरिया जिला अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने पर सांसद महंत के साथ श्री योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, विनोद शर्मा, सूरज महंत, भूपेंद्र यादव, सौरभ गुप्ता, जगदीश कुशवाहा के साथ ही ग्राम पंचायत डकईपारा की सरपंच कातो बाई, उपसरपंच शशि कला मिश्रा के साथ ही अन्य गण मान्य जन ग्राम खैरी पहुंचकर बधाई, शुभकामना एवं सम्मान भेंट किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!