देश -विदेश

डोडा में गरजे मोदी : कहा -ये चुनाव तीन खानदान और नौजवानों के बीच

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डोडा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं आपके इस प्यार और आशीर्वाद का बदला आपके और देश के लिए दोगुनी-तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा। हम सब मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे और यह मोदी की गारंटी है।

PM मोदी ने कहा ये तीन खानदान…एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान PDP का है। इन तीन खानदानों ने मिलकर आपके साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है। ये तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर को सालों तक बर्बाद करने के लिए ज़िम्मेदार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार जम्मू-कश्मीर के चुनाव J&K के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। आजादी के बाद से ही हमारे प्यारे J&K को विदेशी ताकतों ने निशाना बनाया। इसके बाद ‘परिवारवाद’ ने इस खूबसूरत राज्य को खोखला करना शुरू कर दिया। आप जिन राजनीतिक दलों पर भरोसा करते थे, उन्होंने आपके बच्चों की परवाह नहीं की।

उन राजनीतिक दलों ने केवल अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के युवा आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं और ‘परिवारवाद’ को बढ़ावा देने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज-मस्ती कर रही थीं। इन लोगों ने कभी भी J&K में कहीं भी नए नेताओं को उभरने नहीं दिया। आप यह भी जानते हैं कि 2000 के बाद यहां पंचायत चुनाव नहीं हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा …अब तक ‘परिवारवाद’ ने युवाओं को आगे नहीं आने दिया और इसीलिए 2014 में सत्ता में आने के बाद मैंने जम्मू-कश्मीर में युवाओं के नए नेतृत्व को आगे लाने का प्रयास किया है। फिर 2018 में यहां पंचायत चुनाव हुए। 2019 में बीडीसी चुनाव हुए और 2020 में पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। ये चुनाव क्यों हुए? ताकि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र जमीनी स्तर तक पहुंचे।

[wp1s id="1076"]

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!