कोरिया

बाइक ट्रेलर के नीचे फंसी, चमत्कारिक रूप से बची दो जिंदगियां

हादसे में दोनों के हाथ कुचले

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

विशेष संवाददाता

पटना-कोरिया /शनिवार सुबह पटना जिले के पांडवापुरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें जान की बाजी लगने के बाद भी दो युवाओं की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। यह हादसा प्रमोद मेटल शोरूम के सामने सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में एक बाइक आ गई। बाइक पर सवार दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दोनों की जान बच गई। हालांकि, उनके बाएं हाथ गंभीर रूप से कुचल गए।

घटना में घायल युवती की पहचान पांडवपारा निवासी 21 वर्षीय ज्योति और उनके रिश्तेदार धनंजय गुप्ता के रूप में हुई है। वे दोनों किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने बैकुंठपुर जा रहे थे। रास्ते में एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे चली गई। ट्रेलर बाइक और दोनों सवारों के ऊपर से गुजर गया, लेकिन चमत्कारवश उनकी जान बच गई।

पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो हादसे की भयावहता और दोनों की किस्मत की गवाही देती है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बैकुंठपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर और फिर बनारस रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है, लेकिन धनंजय का एक हाथ काटने की नौबत आ सकती है।

[wp1s id="1076"]

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेलर की पहचान कर रही है।

यह हादसा न सिर्फ सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी की ओर इशारा करता है, बल्कि इस बात की भी मिसाल है कि कैसे कभी-कभी मौत के बेहद करीब पहुंचकर भी जीवन लौट आता है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पांडवापुरा रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाए और भारी वाहनों पर निगरानी बढ़ाई जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!