मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक के निवास,लोगो ने गर्मजोशी से किया स्वागत

कोरिया –बैकुंठपुर/ आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन , पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम गत 4 जनवरी को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई प्रशासनिक एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने उनसे पारिवारिक मुलाकात भी किए।

इसी तारतम्यता में भाजपा मंडल अध्यक्ष बैकुंठपुर पार्षद वार्ड नंबर 04 अनिल खटीक के निवास में पहुंचे जहां मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया। पटाखों की झड़ी और फूल मालाओं के बीच ठंड में मंत्री आग सेंकते भी नजर आए। वार्डवासियों में मांग भी रखा ज्ञापन दिए जिसे मंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मंत्री महोदय का मेरे जैसे भाजपा के कार्यकर्ता के निवास में आना उनकी उदारता और मिलनसार प्रवित्ति को दर्शाता है। उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एक सुंदर घटना भी दिखी जो मंत्री के डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व को दर्शा रहा था श्रीमती खटीक ने उनसे भोजन का आग्रह किया जिस पर उन्होंने लिट्टी चोखा बांध कर देने की बात कही ताकि वे बाद में उसका स्वाद ले उन्होंने कहा भी यह मेरा प्रिय व्यंजनों में से एक है । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।



