कोरिया

बैकुंठपुर में झुमका रोड और विसर्जन कुंड की समस्या को लेकर कलेक्टर कोरिया को सौंपा गया ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ आज कलेक्ट्रेट कार्यालय, बैकुंठपुर में श्री दुर्गा पूजा समिति, बैकुंठपुर के सदस्यों द्वारा झुमका रोड की जर्जर स्थिति, झुमका विसर्जन कुंड एवं विसर्जन स्थल तक जाने वाली सड़क की खराब हालत, सड़क के नीचे झूलते हुए विद्युत तार, फैली हुई झाड़ियाँ तथा जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों (डागालियों) से संबंधित समस्याओं को लेकर सम्माननीय कलेक्टर महोदया को एक ज्ञापन सौंपा गया।

1-17-300x169 बैकुंठपुर में झुमका रोड और विसर्जन कुंड की समस्या को लेकर कलेक्टर कोरिया को सौंपा गया ज्ञापन

कलेक्टर महोदया ने समिति को आश्वस्त किया कि दुर्गा विसर्जन से पूर्व संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

2-13-300x169 बैकुंठपुर में झुमका रोड और विसर्जन कुंड की समस्या को लेकर कलेक्टर कोरिया को सौंपा गया ज्ञापन

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही झुमका विसर्जन कुंड के नव-निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

[wp1s id="1076"]

3-9-300x169 बैकुंठपुर में झुमका रोड और विसर्जन कुंड की समस्या को लेकर कलेक्टर कोरिया को सौंपा गया ज्ञापन

इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्य अनुराग दुबे, प्रशांत सिंह, सुनील शर्मा, यश त्रिवेदी एवं अर्पित गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!