सुशासन तिहार के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का 15 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में आयोजन

सतीश मिश्रा
एमसीबी/ सुशासन-तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में विकलांगता / स्वास्थ्य समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये थे जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर जिला-एम०सी०बी० के निर्देशानुसार मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र जनकपुर के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनकपुर में विकलांगता शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनाँक 15.05.2025 समय 10:00 बजे से किया जाएगा।

इस शिविर में सभी रोग के विशेष योग्य चिकित्सकों के द्वारा भी चिकित्सा और समाधान किया जाएगा उक्त शिविर में सभी वृद्ध,माता,बहन,भाई बंधुओ जो किसी भी प्रकार के रोग आदि से पीड़ित है अपना इलाज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है साथ ही जो विकलांग है उन्हे हर संभव मदद प्रशासन द्वारा की जायेगी जिनका विकलांगता प्रमाण पत्र नही बना है वे इस शिविर के माध्यम से बनवा सकते है विदित हो कि जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति ने उक्त विषय पर मांग रखी थी प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर की मांग पूरी की है साथ ही अन्य सभी जरूरतों के लिए भविष्य में कई शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमे से कई के दिनांक निर्धारित है।



