उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जितेन्द्र सिंह और उमाकान्त यादव बने सपा जिला उपाध्यक्ष

जितेन्द्र सिंह और उमाकान्त यादव बने सपा जिला उपाध्यक्ष

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जितेन्द्र सिंह और उमाकान्त यादव बने सपा जिला उपाध्यक्ष

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी में दो नेताओं को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। मनोनयन के बाद मंगलवार को पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की स्वीकृति से चित्रकूट जिला कार्यकारिणी में बम्बुरी निवासी जितेन्द्र सिंह व युवा नेता उमाकांत यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोनयन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष उमाकान्त यादव का स्वागत किया गया। इस मौके वरिष्ठ सपा नेता गुलाब खान, नरेन्द्र यादव, सूरत सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!