
मनेंद्रगढ़॥
हज कमेटी छतीसगढ़ के अध्यक्ष जनाब मिर्ज़ा एजाज़ बेग,छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के सचिव जनाब असलम ख़ान एवं देश के ख्यातिलब्ध शायरों के कर कमलों से सम्पन्न हुआ आडियो वीडियो ग़ज़ल ‘सुर्खियां’ का विमोचन.

विदित हो कि 28 मार्च को छ.ग. उर्दू अकादमी के तत्वाधान में बड़ा बाजा़र चिरमिरी में एक आल इंडिया मुशायरा एवं सूफ़ी संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमे देशभर के शायरों एवम अदीबों ने शिरकत की.कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी थे,उन्होंने आयोजन समिति को बधाई प्रेषित करते हुये अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में भाषायी समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि,हिन्दी और उर्दु एक-दूसरे से दूध और पानी की तरह घुली-मिली हैं,जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता.
मुख्य अतिथि द्वारा अनवरत साहित्य सृजन हेतु रमेश गुप्ता को साहित्य सेवा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के अंतिम सोपान में अंचल के शायर एवं गीतकार रमेश गुप्ता के आडियो-वीडियो एल्बम का विमोचन किया गया,जिसमें हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग,उर्दू अकादमी के सचिव असलम ख़ान वरिष्ठ साहित्यकार,श्याम कश्यप ‘बेचैन’ विजय सोनी शान,सी.एल.मिश्र,समीउद्दीन सिद्दीकी,माबूद अली,आलोक नारंग महाराष्ट्र,शेख निज़ाम जबलपुर,तबस्सुम अश्क़ उज्जैन,हाजी इस्रायल शाद,इरफ़ानुद्दीन इरफ़ान रायपुरी,मिर्ज़ा अमीर बेग,बदरुज़्ज़मा अंसारी,क़ासिम फूलवाला,अब्दुल क़ादिर ,ताहिर आज़मी सहित अन्य अदीबों ने रमेश गुप्ता के ऑडियो वीडियो पोस्टर का अनावरण किया.इस अवसर पे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे सभी ने रमेश गुप्ता के साहित्य सृजन की प्रशंसा कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की.संक्षिप्त परिचय ताहिर आज़मी द्वारा दिया गया.इस अवसर शायर रमेश गुप्ता को विशिष्ट अतिथियों सहित सहित्य साधकों एवं श्रोताओं ने मुबारक बाद पेश की.



