दुर्ग संभाग

लोकसभा निर्वाचन : लोकसभा चुनाव पहली बार राजनांदगांव जिले में रिकार्ड मतदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

राजनांदगांव/ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल 2024 को मतदान संपन्न हुआ। अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान अवश्य करें की थीम को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप की नोडल अधिकारी सुरूचि सिंह के निर्देशन में सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, महाविद्यालय ने लोकसभा निर्वाचन-2024 मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित किया।

विगत चुनाव में जो कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र थे, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के विविध आयोजन किये गए। इन आयोजनों में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया गया मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान दिवस पर मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था की गई थी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का संचालन कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। परिणाम स्वरूप जिले के मतदान प्रतिशत में पिछले लोकसभा चुनाव के तुलना में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले लोकसभा चुनाव में 77.29 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस चुनाव में जिले में 80.14 मतदान हुआ जो कि पिछले चुनाव से 3 प्रतिशत अधिक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!