चलो मतदान करें सोशल मीडिया में वायरल हो रहा लोकप्रिय
ताहिर आज़मी का लिखा गीत,रमेश गुप्ता ने संगीत में पिरोया, तबले पर शुभम का जादू

एस. के “रूप”
बैकूठपुर/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तृतीय एवं अंतिम चरण में 7 मई को चुनाव होना है.इस चुनावी माहौल में मतदाता जागरूकता का एक सुंदर गीत “चलो मतदान करें” सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हो रहा.एमसीबी,सूरजपुर,सरगुजा सहित राज्य के विभिन्न अंचलों में इस गीत को श्रोताओं द्वारा ख़ूब पसंद किया जा रहा है.विभिन्न ज़िलों में शासन-प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा,ऐसे में मतदाताओं को प्रेरित करता सार्थक संदेश युक्त यह गीत भी लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा.गीत को सुंदर शब्दों से सजाया है शा.उ.मा.वि.बैकुंठपुर में पदस्थ शिक्षक(मास्टर ट्रेनर) व शायर ताहिर आज़मी ने और मधुर स्वर में गाया है मनेंद्रगढ़ के रहने वाले एवं सूरजपुर ज़िला के शासकीय हाई स्कूल पस्ता में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य व मास्टर ट्रेनर रमेश गुप्ता ने.वहीं ख़ूबसूरत अंदाज़ में तबला संगत किया है सुपुत्र शुभम गुप्ता ने.गीतकार व गायक ने मतदाताओं से इस गीत के माध्यम से 7 तारीख़ को मतदान में अधिक से अधिक सहभागिता दर्ज़ करने की अपील की है।



