लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही करोड़ो रूपये की लागत से बनी फुलझर सेतु में हुए जगह जगह बड़े बड़े गड्डे …निकल आई सरिया… बड़ी दुर्घटना होने का किया जा रहा इंतजार
पूर्व में भी समाचार पत्रों ने किया है प्रकाशन लेकिन कोई सुध नहीं कुंभकर्णी नींद में सम्बन्धित प्रशासन

सतीश मिश्रा
एमसीबी/ छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रायपुर के द्वरा मनेन्द्रगढ़ जनकपुर मार्ग के कि.मी. 37/4 पर उच्चस्तरीय फुलझर सेतु का लोकार्पण मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य अतिथ्य.डॉ.रमन सिंह, राज्यमंत्री छ.ग.शा.लो.नि.वि. वाणिज्य व उद्योग ग्रामोद्योग सार्वजनिक उपक्रम राजेश मूणत, अजय चन्द्राकर- मंत्री छ.ग.शा.पंचायत व ग्रा.वि. संसदीय कार्य,स्कूल शि.विभाग,राज्यमंत्री छ.ग. शा.महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग प्रभारी मंत्री जिला- कोरिया

लता उसेन्डी –पुन्नुलाल मोहले- माननीय सांसद, बिलासपुर नन्दकुमार साय सांसद, सरगुजा.. गुलाब सिंह -विधायक मनेन्द्रगढ़,फलेन्द सिंह – अध्यक्ष जि.प.कोरिया. लखन श्रीवास्तव प्रतिनिधि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के विशिष्ट आतिथ्य में 06/04/2008को सम्पन्न हुआ था। जनकपुर लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र- रायपुर तकनीकी विवरण मनेन्द्रगढ़ जनकपुर कार्य के कि.मी 97/4 पर उच्चस्तरीय फुलझर सेतु लम्बाई 50मीटर पायान्तर

6-670 मीटर है, 03नग जिसकी लागत144-99लाख संभाग सेतु निर्मान संभाग – अम्बिकापुर अनबंधक – उत्तमकॉन इन्फ्रास्ट्रक्चर कपनी, प्राईवेट लिमिटेड – रायपुर के द्वारा कराया गया था जिससे आवागवन सुगम हो सके यह सड़क अंतराज्यीय है यह सड़क छत्तीसगढ़ से म.प्र.को जोड़ती है और इस सेतु में जगह जगह बड़े बड़े गड्डे हो गये हैं और सरिया निकल आयी है कुछ जगह की सरिया टूट कर खड़ी हो गयी है जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

लेकिन अफसोस है कि इस सड़क से शासन एवं प्रशासन के आलाअधिकारी नेताओं का आवा गमन होता है लेकिन लग्जरी गाड़ियों में बैठने के कारण इनको यह गड्ढा दिखाई नहीं देता या फिर देखकर भी आंख बंद कर लेते हैं इन प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

ऐसा नहीं की इस ओर प्रशासन को शासन का ध्यान आकर्षण नहीं करवाया गया जब ध्यान आकर्षण कराया गया तब इन सेतु में गिट्टी बालू रख कर बोर्ड लगा दिया गया कि कार्य प्रगति पर है लेकिन यह कैसी प्रगति की कई महीने बीत जाने के बाद भी गड्ढे अभी भी बरकरार हैं जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है लेकिन जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है और बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है।
अब देखना होगा की शासन एवं प्रशासन इन सेतु पर कब अपनी नजर उठा कर देखेगी और इनका मरम्मत कार्य किया जाएगा या फिर ऐसा ही हालत में पड़ी रहेगी और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार रहेगा।



