संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में हैट्रिक बनाते हुए कोरिया की टीम लगातार तीसरी बार बनी विजेता

एस. के.”रूप”
कोरिया/ संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025 -26 में हैट्रिक बनाते हुए कोरिया कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय एवं सहायक संचालक जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में कोरिया जिले की टीम लगातार तीसरी बार विजेता रही।

युवा संसद के नोडल अधिकारी अमृत लाल गुप्ता के सहयोग में युवा संसद प्रभारी जिज्ञासा दुबे , सहायक जिला क्रीड़ाअधिकारी भूपेंद्र पाल, परियोजना अधिकारी श्री पटेल एवं सहायक प्रभारी अनुराधा सोनपाकर ,स्वीटी मिश्रा, अभिषेक कुमार गुप्ता एवं सौरभ नामदेव के साथ शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय बैकुंठपुर एवं सेजस बैकुंठपुर के 50 बच्चों की टीम आज दिनांक 29 मार्च 2026 को संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता अंबिकापुर में शामिल हुई, जिसमें कोरिया जिले की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में कोरिया जिले की टीम पिछले 2 वर्षों से लगातार विजेता रही है। युवा संसद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 2025-26 में कोरिया जिले को विजेता टीम घोषित किया गया एवं प्रतिभागी आरजू अंसारी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री, रोहित तिर्की को सर्वश्रेष्ठ सांसद तथा लक्ष्मी सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता का अवार्ड दिया गया।

इसी कार्यक्रम में शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता जे. दुबे को “शिक्षाश्री” से सम्मानित किया गया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर के प्राचार्य भंवर पाल सिंह को “उत्कृष्ट प्राचार्य” से सम्मानित किया गया।



