राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र जनजाति पण्डो वर्ग का कोहिनूर रामदेव पण्डो ने हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त किए 84.16% अंक,जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति में हर्ष का माहौल,केंद्रीय उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
रुद्र प्रसाद ‘रूप’ स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान पण्डो वर्ग से सम्मानित हुए रामदेव

जिला कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी, जिला शिक्षाअधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने घर जाकर दी बधाई
बैकुंठपुर–कोरिया/ पढ़ाई के प्रति लगन और कड़ी मेहनत के के साथ दृढ़निश्चयी रामदेव पण्डो ने यह दिखा दिया कि लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पाने तक अनंत शक्ति,अनंत साहस,अनंत धीरज,अनंत आत्मविश्वास,अनंत ऊर्जा हो तो किसी भी प्रकार का अभाव,कठिनाई और परेशानी आपको रोक नही सकती और आप अर्जुन और एकलव्य की तरह लक्ष्य भेदी होकर इतिहास लिख सकते हो।

प्रत्येक कठिनाई और परेशानी के पीछे एक सीख और सबक छिपा हुआ होता है यह आपके ऊपर है कि आप क्या ग्रहण करते है नकारात्मक भावनाओं में घिरकर तनावग्रस्त होना या सकारात्मक विषयवस्तु को ग्रहण करके प्रफुल्लित रहना यह आपके ऊपर निर्भर है। स्वामी विवेकानंद ने कहा है उत्तिष्ठत जागृत प्राप्तवरान्नीबोधत अर्थात उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत। छात्र ने यह अब तक यह कर दिखाया है आगे भी इसी पर चलकर भविष्य स्वर्णिम होंसकता है।
जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस. के.‘रूप’ ने किया सम्मानित:–
जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के लिए ये गौरव का विषय रहा।

जनहित संघ में सभी वर्ग के लोगो के किए कार्य किए जाते है । इसी के अंतर्गत है पण्डो विकास समिति चूंकि यह जनजाति मूलभूत सुविधा और अवसर विहीन रही है पण्डो जनजाति वर्ग के उत्थान और कार्य और सुअवसर हेतु समर्पित यह संस्था महान जननायक और समाजसेवी श्री रुद्र प्रसाद ‘रूप’ द्वारा 46 वर्ष पहले स्थापित की गई थी जिन्होंने कई इतिहास लिख दिए अन्य वर्ग के साथ साथ इस वर्ग के उत्थान के लिए जीवन समर्पित कर दिया । रामदेव पण्डो के पिता ……..पण्डो विकास समिति के पुराने सदस्य रहे।

इसलिए समिति के लिए यह गौरव का और अति हर्ष का विषय रहा इससे अन्य पण्डो जनजाति वर्ग को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलना संभव है।बैकुंठपुर मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में बसे छोटे से गांव जिसे आज भी सड़क आदि मूलभूत सुविधा की आवश्यकता है ग्राम जामपानी के शासकीय विद्यालय में अध्ययन रत छात्र रामदेव पण्डो के इस उपलब्धि पर जनहित संघ पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने उसके निवास स्थान में जाकर फूल माला, रजिस्टर डायरी, पेन सहित ‘रुद्र प्रसाद रूप स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान पण्डो वर्ग’ के तहत नगद राशि प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मैं आईपीएस बनना चाहता हूं : रामदेव
पण्डो जनजाति वर्ग के होनहार छात्र रामदेव से पूछने पर कि वो भविष्य में अपनी सेवा कहां देना चाहते है उन्होंने क्या निर्धारित किया है उनका जवाब रहा: मैं आईपीएस बनना चाहता हूं। जब श्री रूप ने पूछा आईपीएस में भी कई रैंक के अधिकारी होते है आपको क्या बनना है छात्र ने तुरंत कहा सूप्रीडेंट ऑफ पुलिस। उपस्थित सभी ने तालियों से छात्र का मनोबल बढ़ाया।
पिता किसान, माता आंगनबाड़ी में माता पिता के कार्यों में देते है योगदान
छात्र के पिता एक कृषक है माता आंगनबाड़ी में कार्य करती है छात्र ने बताया कि वो अपने पिता के कार्यों में भी पूरा सहयोग करते है जैसे खेती करना हल चलाना और फिर पढ़ाई भी करना साथ ही माता के गृहकार्यों में भी रुचि लेकर कार्य करते है।जबकि माता पिता उन्हें केवल पढ़ने को ही कहते है। फिर भी यह रामदेव का परिवार के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी और समर्पण को भी दिखा रहा है।
खूब लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें, मोबाइल से दूर रहे विद्यार्थी: रामदेव
रामदेव पण्डो ने बताया कि वो स्कूल से आकर भोजन करके पढ़ाई करने रिवीजन करने होम वर्क करने बैठ जाया करते थे जो रात्रि 10 बजे तक का रोज का कार्य था इसके बाद भोर में 04 बजे से उठकर पढ़ाई करते फिर स्कूल जाने की तैयारी। सुबह लभग 3 घंटे और शाम को लगभग 5 घंटे की पढ़ाई इसी बीच गृह कार्य जिसमे कभी कभी पढ़ाई कम हो जाया करती थी फिर भी छात्र ने यह कमाल कर दिखाया है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि माता पिता गुरुजनों के आज्ञा का पालन करें,उनका सम्मान करे,समय से सोए समय से जागे भोर में उठकर पढ़े और मोबाइल से रील आदि से एकदम दूर रहें।
जिला कलेक्टर और जिला शिक्षाधिकारी ने बालक का बढ़ाया हौसला
रामदेव पण्डो की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग गौरवान्वित है । जिले के कर्मठ कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बालक का हौसला बढ़ाया उसके निवास में जाकर उसे सम्मानित किया। यह अन्य को प्रेरित करेगा जब जिले का प्रशासकीय प्रमुख ऐसे जनजातीय वर्ग को प्रोत्साहन देता है तो जाहिर सी बात है अन्य छात्र छात्राओं का मनोबल और उत्साह भी बढ़ता है कुछ अच्छा करने को प्रेरित होते है।
विद्यालय गौरवान्वित शिक्षक शिक्षिकागण का महत्वपूर्ण योगदान
पण्डो जनजाति के होनहार छात्र रामदेव पण्डो की यह उपलब्धि उनके गुरुजनों की सीख समर्पण और दिशा निर्देशन की देन भी है। विद्यालय की प्राचार्य मनोरमा कुजूर व्याख्यातगण जिनमे आलोक कुमार बड़ा,संध्या किरण,रुचि नायक सहित शैक्षिक समन्वयक बृजराज गिरी का उचित मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।
छात्र रामदेव पण्डो को सम्मानित करने के अवसर पर जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक एस. के.‘रूप’ के साथ जनहित संघ के माड़ी सरई हरचौका प्रभार राम अवतार कुशवाहा, ठाकुर अजय सिंह हाई स्कूल के प्रबंधक,पार्षद मनीष सिंह ठाकुर,शासकीय हाई स्कूल जामपानी के शैक्षिक समन्वयक बृजराज गिरी, करण गुप्ता सहित छात्र के माता पिता भाई बंधु की गरिमामई उपस्थिति रही।



