कोरिया

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई स्वयंसेविका संगीता यादव

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर /छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के द्वारा रासेयो के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नवीन कृषक सभागार में राज्यस्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रसन्ना आर. सचिव उच्च शिक्षा विभाग ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जनक प्रसाद पाठक आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. गिरिश चंदेल कुलपति इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम राज्य रासेयो अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी के संयोजन एवं मार्गदर्शन तथा डॉ. पी.के. संगोड़े कार्यक्रम समन्वयक इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संगठन व्यवस्था में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में राज्यभर से आये स्वयंसेवकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसके तहत कोरिया जिले के स्वयंसेवक-आकाश सिंह, संगीता यादव, सुहानो एवं सुशील के द्वारा ददरिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।

s-3-253x300 मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई स्वयंसेविका संगीता यादव

सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी के द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मार्ल्यापण कर किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा रासेयो के स्वयंसेवकों के कामों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं आप ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। उन्होनें स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाया। संत गहिरागुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर की ओर से कोरिया जिले से कु. संगीता यादव, शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर राज्यस्तर पर श्रेष्ट स्वयं सेवक पुरस्कार 2024 से प्रमाण पत्र और 10,000 रूपये की नगद राशि के साथ सम्मानित हुई। इस अवसर पर कोरिया जिले के जिला संगठक प्रो. एम.सी हिमधर भी उपस्थित रहे। इस पल के साक्षी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुरंजन कुजूर स्वयं सेवक आकाश सिंह, सुहानो एवं सुशील भी रहे। संगीता को यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना में उसकी उत्कृष्ठ योगदान के लिए मिली है। इससे पूर्व संगीता यादव महाविद्यालय स्तर एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ठ स्वयंसेविका के रूप में पुरस्कृत हो चुकी है। इन्होंनें राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायिका एवं शिविर नायिका तथा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में कॉलेज कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर कोरिया से कैम्पस एम्बेसेडर के रूप में प्रशस्ति पत्र तथा यातायात जागरूकता में किये गये कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय सहासिक शिविर कांगडा़ हिमाचल प्रदेश में सरगुजा विश्वविद्यालय की ओर से सहभागिता कर चुकी है। महाविद्यालय में आयोजित होने वाले स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान, एड्स जागरूकता, कोविड टीकाकरण, स्थापना दिवस, युवा दिवस पर कार्यक्रम संचालित करने का भी अनुभव रहा है। यूनिसेफ के ब्लू बिग्रेड अभियान से जुड़कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य की है। विश्वविद्यालय से रासेयो के ए, बी एवं सी प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी है। संगीता ने अपने माता-पिता रामानुज महाविद्यालय सहित कोरिया एवं सरगुजा संभाग के रासेयो परिवार को गौरवान्वित किया है। संगीता के इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सिंह, कुल सचिव डॉ. एस.पी. त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन.पाण्डेय, संस्था के प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता, जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता एवं अनुरंजन कुजूर महाविद्यालय के स्टाफ- डॉ. जे.आर.कवंर, डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. आशुतोष देऊस्कर, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती जयश्री प्रजापति, श्री भूपेन्द्र सिंह, अतिथि व्याख्याता डॉ. अर्चना पाण्डेय, शम्भू प्रसाद रैदास, डॉ. सुनीता सिंह, नीतु खत्री, श्रीमती नीलम गोयल, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, डॉ. रामयश पाल, कार्यक्रम सहायक मो. आरीफ ढ़ेबर, शिवकुमार, विशाल टोप्पो, मनमोहन तिर्की, राजकुमार राजवाड़े़े विश्वविद्यालय स्टाफ चैनसाय, कृष्ण कुमार संगीता के पिता श्री रमेश कुमार यादव एवं माता श्रीमती चमेली यादव, बडी़ दीदी अनिता यादव वरिष्ठ स्वयंसेवक सुनील शर्मा, रोहित साहू, राखी मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, गणेश राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, अमरजीत सिंह, परमा, खुशबू, शालिनी सिंह श्याम, बिहारी लाल साहू, सूरज राजवाड़े, लवकुमार, कृष्णकली, देवनारायण, शिवम सागर, शबाना बेगम, आकाश सिंह, कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया, पूजा पंकज, अर्पणा सिंह, शशिकुमार, तौफिक खान, तनीशा, ललिता, धनेश्वर, नीरज, लवकुमार, श्रेयश दिवान, मुस्कान, साक्षी, विकास खटिक, अंकित जायसवाल ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!