अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़

कलयुगी पिता ने अपने 10 माह के दुधमुहे बच्चे को जंगल मे ले जा कर उतारा मौत के घाट

कलयुगी पिता ने अपने 10 माह के दुधमुहे बच्चे को जंगल मे ले जा कर अपने ही जिंस शर्ट को फांसी का फंदा बना उतारा मौत के घाट

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

गरियाबंद में एक कलयुगी पिता ने अपने 10 माह के दुधमुहे बच्चे को जंगल मे ले जा कर अपने ही जिंस शर्ट को फांसी का फंदा बना कर बेरहमी से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया। दिल को झंझोर कर रख देने वाला यह मामला फिंगेश्वर थाना शहर से है जहां दौलत बंजारे नाम युवक अपने ही दुधमुहे बच्चे का कातिल निकला। परिजनों के मुताबिक कल शाम को आरोपी पिता ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर अपने दुधमुंहे बच्चे को छीनकर जंगल की ओर चला गया और जाते समय पत्नी व अपनी माँ को घर के अंदर बंद कर दिया, आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला। उसके बाद मासूम बच्चे की खोजबीन में पूरा परिवार जुट गया, देर रात जब आरोपी पिता दौलत बंजारे अपने घर वापस आया तो परिजनों के पूछने पर बताया कि उसने अपने बच्चे को गनियारी जंगल मे फाँसी में लटकाकर मार दिया है। तत्काल परिजन गनियारी में रात भर खोज बिन किये तब देखा कि पेड़ के ऊपर बच्चे की लाश लटका हुआ है। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की और तत्काल परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिजनों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नही है कई माह पहले भी उसके द्वारा एक मेडिकल स्टोर में जाकर तोड़फोड़ की थी और हॉस्पिटल में हंगामा भी किया था। आरोपी यह भी कहता था की उस बच्चे को मैं नही रखूंगा उसे मार डालूंगा। बच्चे की मां गायत्री बंजारे ने बताया कि बच्चे आरोपी जबर्दस्ती खींच कर ले गया है। हैरान कर देने वाले बात यह भी है कि आरोपी अपने बच्चे को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश भी की। बहरहाल आरोपी पिता दौलत बंजारे को पुलिस गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेज दी है। हत्या करने कारण यही बताया जा रहा है आरोपी इस बच्चे को अपने पास नही रखना चाह रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!