कोरिया

जेल शिक्षिका विवेक सिद्दीकी उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित

राज्यपाल पुरस्कार से जेल शिक्षिका के रूप में सम्मानित होने वाली पहली महिला शिक्षक

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ विगत 17 वर्श से जिला जेल बैकुण्ठपुर में जेल में निरूद्ध बंदियों को षिक्षा से जोड़ने के लिए जेल षिक्षिका के रूप में विवेक सिद्दीकी अपनी सेवाएं दे रही है। आपको बता दें कि विगत 05 सितंबर 2025 को षिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह राजभवन के दरबार हाल में आयोजित किया गया था।

a-2 जेल शिक्षिका विवेक सिद्दीकी उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित

जिसमें महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के द्वारा प्रदेष भर के 64 षिक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृश्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसी तारतम्यता में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में जिला जेल में जेल षिक्षिका के रूप में कार्यरत विवेक सिद्दीकी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होकर इतिहास कायम किया क्योंकि वे जेल षिक्षिका के रूप में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला षिक्षक बनी।

b-458x1024 जेल शिक्षिका विवेक सिद्दीकी उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित

उन्होने कहा कि उनके द्वारा बंदियों को षिक्षित करने के साथ – साथ जेल प्रहरियों की पत्नी एवं सफाई कर्मचारियों को षिक्षा की उपलब्ध्यिं व षिक्षा का महत्व समझाकर उन्हे 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में षामिल कराकर षिक्षित किया है। श्रीमति सिद्दीकी का यह कार्य न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि समाज सुधार की दिषा में एक मजबूत कदम भी है। उनकी इस उपलब्धि पर जेल प्रबंधन षिक्षा जगत सहित षहरवासियों ने हर्श जताया है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!