कोरिया

‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सम्यक क्रांति की मुख्य महाप्रबंधक संरक्षक ने किया विमोचन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया रचना साहित्य मंच के बैनर तले कवियों ने किया काव्य पाठ लोगों ने सराहा 

एस.के. ‘रूप’

बैकुंठपुर/ बस्तर की कुलदेवी जगत जननी सबकी आराध्या माता दंतेश्वरी को समर्पित रूद्र प्रोडक्शन एवं एंटरटेनमेंट हाउस की प्रस्तुति ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ भजन वीडियो एल्बम का विमोचन स्थान होटल रामसेतु में दिनांक 27.9.2024 को जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, सम्यक क्रांति दैनिक अखबार की मुख्य महाप्रबंधक संरक्षक लीना धुरिया, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के उप प्रांत प्रमुख राजेंद्र सिंह दद्दा,पूर्व बीईओ एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संरक्षक शंकर सुवन मिश्रा,सम्यक क्रांति अखबार समूह  के प्रधान संपादक दुष्यंत कुमार,कोरिया रचना साहित्य मंच की अध्यक्ष अनीता चौहान के कर कमल द्वारा हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां शारदेय के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलन किया गया। जिले में छांदिक रचनाओं के महिषी हरिकांत अग्निहोत्री ने शारदेय वंदना की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात नन्ही बालिका शुभांगी सुर्वे ने श्री गणेश वंदना पर मनोहर प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

IMG-20240927-WA0027-211x300 ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा

2-11-300x300 ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा
अगली कड़ी में ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ भजन लोगों को श्रद्धा के साथ समर्पित किया गया कार्यक्रम में भजन को पर्दे पर प्रदर्शित भी किया गया उक्त भजन के संबंध में रुद्र प्रोडक्शन के संस्थापक एवं साहित्यकार संवर्त कुमार ‘रूप’ ने जानकारी दी। भजन के निर्माता एवं गीतकार संवर्त कुमार रूप हैं जिन्होंने शहर जिले और प्रदेश के गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने का कार्य किया है। स्थानीय कलाकारों एवं साहित्यकारों के साथ राज्य एवं राष्ट्र तक साहित्य व सांस्कृतिक गौरव का प्रसारण किया है।

z-4-300x169 ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा

[wp1s id="1076"]

वर्ल्ड रिकॉर्डधारी साहित्यकार श्री रूप ने स्वर्गीय रूद्र प्रसाद रूप साहित्य सांस्कृतिक पत्रकारिता एवं जन सेवा सम्मान की शुरुआत करते हुए छुपी हुई प्रतिभाओं को सुअवसर व मंच दिया है इसके साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस के द्वारा भी श्री रूप यही कर रहे हैं उनके टीम ने उनके निर्देशन व निर्माण में सर्वप्रथम ‘रोम-रोम में राम बसा लो’ भजन एल्बम प्रभु श्री राम को समर्पित किया जो 22 जनवरी को प्रभु राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भईया लाल राजवाड़े विधायक, जिले के तत्कालीन कलेक्टर विनय लगेह, एसपी त्रिलोक बंसल अन्य ने किया।यह प्रभु श्री राम के लिए एक श्रद्धा सुमन के तौर पर था जिसका अयोध्या से इन्हें आभार संदेश प्राप्त हुआ एवं पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने शुभकामना संदेश भेजा। स्थानीय विधायक भैया लाल राजवाड़े ने भी शुभकामना संदेश दिया।इसी तारतमता में रुद्र प्रोडक्शन ने दोस्ती पर वीडियो एल्बम ‘आज मेरे दोस्त बनाया’इसमें स्थानीय ग्रामीण शहरी व राज्य के नामी कलाकारों ने काम किया मुंबई के राम गोस्वामी एम ए फिल्मस द्वारा निर्देशित रहा और निर्माता श्री रूप ने सफल निर्माण कार्य बखूबी किया ।

x-2-300x169 ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा

उक्त वीडियो सॉन्ग के लिए प्रदेश के गृह मंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं दी अब बस्तर,दंतेवाड़ा जगदलपुर में मां दंतेश्वरी को समर्पित भजन वीडियो एल्बम रूद्र प्रोडक्शन के बैनर तले पुनः रिलीज किया गया है जिसके निर्माता एवम गीतकार एसके रुप है इसका निर्माण रूद्र प्रोडक्शन,म्यूजिक बैनर रियल टू रिल्स,फिल्म निर्देशक दीपांशु कश्यप, गायक कलाकार विनय देवांगन, आस्था कश्यप ने गजब का योगदान दिया। उक्त विडियो सॉन्ग को जय हो मां दंतेश्वरी ऑफिशियल हिन्दी सॉन्ग’ रुद्र प्रोडक्शन एंड इंटरटेनमेंट हाउस पर जाकर देखा जा सकता है।

c-1-300x138 ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा

उक्त कार्यक्रम में कोरिया रचना साहित्य मंच के कविगणों ने काव्य पाठ करके लोगों की वाह लूटी। स्थानीय युवा संगीतकार एवं गायक शुभांग सुर्वे ने ‘अभी मुझमें कहीं’ गीत की प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया ।

v-1-300x300 ‘जय हो मां दंतेश्वरी’ जगत जननी मां दंतेश्वरी के भजन वीडियो एल्बम का हुआ विमोचन ..शहर जिले व राज्य के गणमान्य नागरिक व साहित्यगणों ने की जमकर प्रशंसा

कार्यक्रम का सफल संचालन गजलकार ताहिर आज़मी ने किया।ह्यूमन राइट्स के जिला अध्यक्ष समाजसेवक और गजलकार शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में श्री रूप एवम टीम को स्नेह बधाई दी।कोरिया रचना साहित्य मंच के काव्यपाठ एवम विमोचन समारोह में डीईओ जितेंद्र गुप्ता, शंकर सुवन मिश्रा,लीना धुरिया, राजेंद्र सिंह दद्दा, अनिता चौहान, गीता नेमा, श्रीप्रकाश जायसवाल,ताहिर आज़मी,विजय सोनी,हरिकांत अग्निहोत्री, राजेश पांडेय, संध्या रामावत,भोला प्रसाद मिश्रा अनाम,सुनील मिश्रा, दुष्यंत कुमार, सुनील सिंह,सौरभ सिंह,अमित श्रीवास्तव,,शैलेंद्र श्रीवास्तव,लक्ष्मी नारायण जायसवाल,सौरभ नामदेव, एस.के.रूप,मनीष सिंह,रंजीता धुरिया, निहारिका, अलीशा शेख़,शुभांक सुर्वे, सावित्री देवांगन,निर्जला गुप्ता,योगिता सुर्वे सहित भारी संख्या गणमान्य नागरिक और साहित्यकार कविगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!