
बैकुंठपुर (कोरिया)/कोरिया जिले के बैकुंठपुर ग्राम सागरपुर निवासी युवा फिल्मकार, निर्माता एवं निर्देशक सूर्या राठौर ‘संतोष’ द्वारा निर्मित सामाजिक जागरूकता पर आधारित वेब सीरीज “जागृति” लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जागृति वेब सीरीज का पहला एपिसोड अब दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनशक्ति फिल्म यूट्यूब चैनल पर आम जनता के लिए रिलीज कर दिया गया है।

इससे पूर्व दिनांक 3 फरवरी 2026 को जिला पंचायत ऑडिटोरियम, बैकुंठपुर में जागृति वेब सीरीज के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति पर आधारित शॉर्ट फिल्म “शपथ” का स्क्रीनिंग किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती बी. तिर्की एवं नशा मुक्ति अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संवर्त कुमार रूप द्वारा किया गया।
सूर्या राठौर द्वारा निर्मित वेब सीरीज “जागृति” का प्रथम एपिसोड भ्रष्टाचार जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है। हालांकि प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत इसे ऑफिशियल रूप से रिलीज करने की अनुमति नहीं मिल सकी, लेकिन सूर्या राठौर ने इसे जनता तक पहुंचाने के लिए यूट्यूब पर सीधे रिलीज करने का निर्णय लिया।
सूर्या राठौर ने बताया कि—
“जागृति वेब सीरीज का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करना है। भ्रष्टाचार, नशाखोरी, सामाजिक कुरीतियों और जागरूकता जैसे मुद्दों को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”
गौरतलब है कि इससे पहले जागृति वेब सीरीज के प्रथम एपिसोड को खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे खूब सराहना मिली और आयोजकों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सूर्या राठौर इससे पूर्व भी कई सामाजिक फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वर्ष 2022 में नशा मुक्ति पर आधारित शॉर्ट फिल्म “शपथ” आठवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई थी। इसके अलावा उन्होंने “निजात” नामक शॉर्ट रैप सॉन्ग और जिला न्यायालय बैकुंठपुर के लिए “रजामंदी ” नामक जागरूकता फिल्म का निर्माण किया, जिन्हें भी सम्मान मिला।
जागृति वेब सीरीज में कलाकार:
इस वेब सीरीज में सूर्या राठौर, श्रद्धा मिंज , राहुल खस, विवेक सिद्दीकी, सत्येंद्र तिवारी, रामजी डी.पी नागवंशी, शेष कनौजिया, खेलसाय देवांगन सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
संगीत: आरके म्यूजिकल, बैकुंठपुर
सहयोग: अशोक सारथी , गैलेक्सी मोबाइल छिंदड़ाड (अंजय साहू), पांडे साउंड भांडी बैकुंठपुर, फिलिप्स शोरूम बैकुंठपुर (अजय गुप्ता) सहित कई व्यापारी बंधुओ ने सहयोग किया



