लेख आलेख

आईपीएल : हैदराबाद के भरोसे पर खरे उतरे ईशान किशन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

– एकान्त प्रिय चौहान

आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। शनिवार को इसका पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया। इसमें बैंगलुरू ने एकतरफा मुकाबले में कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं आईपीएल का दूसरा मैच रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इसमें हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद ने जीत के साथ ही आईपीएल के इतिहास में अब तक के दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद ने इस मैच में 286 रन बनाए। इससे पहले 287 रनों का सबसे बड़ा स्कोर का रिकार्ड भी इसी टीम के नाम है।

हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। ईशान आईपीएल-2025 के पहले शतकवीर बनें। उन्होंने ने 46 गेंदों में शानदार 107 रनों की पारी खेलकर अपने आपको साबित करने के साथ ही हैदराबाद के भरोसे पर पूरी तरह खरे भी उतरे हैं। आईपीएल में 16 अर्धशतक लगाने वाले ईशान किशन के कैरियर का भी पहला ही शतक है। ईशान किशन ने अब तक 106 आईपीएल मैच खेले हैं और 137.98 की स्ट्राइक रेट और 29.57 के औसत से 2750 रन बनाए हैं। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 99 था, जो मुंबई की ओर से खेलते हुए बनाया था।

खत्म कर दिया था बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

आईपीएल-2025 के पहले शतकवीर बने ईशान किशन ने अपने आलोचकों को अपना दम दिखाकर तगड़ा जवाब दिया है। ये वही ईशान किशन हैं, जिन्होंने नवंबर 2023 के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा बीच में छोड़ आने की वजह से उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे और पिछले साल 2024 में ही बीसीसीआई ने उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। घरेलू क्रिकेट को महत्व न देने का आरोप भी उन पर लगा और बीसीसीआई ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन आज जिस दमदारी और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने वापसी की है, निसंदेह यह उनके आलोचकों को तगड़ा जवाब होगा।

[wp1s id="1076"]

सनराइजर्स हैदराबाद ने खोले किस्मत के बंद दरवाजे

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए हुई मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें रिटेन न करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया था और नीलामी में फिर से खरीदने तक की कोशिश भी नहीं की। मुंबई इंडियंस के कैंप में 7 साल बिताने वाले और हर तरफ आलोचना और चुनौती झेल ईशान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने किस्मत के बंद दरवाजे खोलने का काम किया और 11.25 करोड़ में खरीदकर  उनपर भरोसा जताया। और आज 45 गेंदों में शतक लगाकर ईशान उस भरोसे पर पूरी तरह खरे भी उतरे हैं।

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन जैसे टॉप क्लास बल्लेबाजों की मौजूदगी में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए शतक लगाकर निसंदेह अपना प्रभाव छोड़ा है और आगे भी अपनी बल्लेबाजी से वे दम दिखाने का दम रखेंगे, इसमें कोई शक नहीं।

सनराइजर्स की तरफ से शतक जडऩे वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

सबसे खास बात यह है कि ईशान किशन सनराइजर्स की तरफ से शतक जडऩे वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं और इससे पहले सिर्फ विदेशी खिलाडिय़ों ने ही टीम की ओर से शतक लगाया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!