कोरिया

अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग दिवस पर हुए कई आयोजन और बारिश में पौधरोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ कोरिया जिले में आज सुबह से ही बारिश ने अपना रंग जमाया था और आषाढ़ की फुहारों के बीच गांव गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतो में विविध आयोजन किए गए। पहले योगाभ्यास किया गया और फिर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्राम पंचायत सरपंचों को प्रेषित संदेश का वाचन किया गया। साथ ही अमृत सरोवर तटों पर हरित योग संगम को क्रियान्वित करने हेतु एक पेड़ मां के नाम लगाए गए। इन सभी गतिविधियों में सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बढ़कर हिस्सा लिया।

3-9-300x139 अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कलेक्टर कोरिया एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि
विश्व योग दिवस के आयोजन के संबंध में राज्य स्तर से प्राप्त विस्तृत दिशा निर्देष के तारतम्य में ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विश्व योग दिवस के आयोजन में विशेष तौर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय कर्मचारियों के साथ मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक अमृत सरोवरों के तट पर योग के आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करने के लिए उपस्थित रहे।

4-7-300x191 अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
इसके बाद ग्राम पंचायत भवनों और सरोवर तटों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। सौ से ज्यादा ग्राम पंचायत सरपंचों ने हरित योग संगम से जुड़ते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रकृति के लिए अपनी कृतज्ञता जताई। आज सभी ग्राम पंचायतों में योग के साथ ही देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ग्राम पंचायत के सरपंचों के नाम संदेश वाचन किया गया। जिले में बारिश से अधिकांश अमृत सरोवरों के तट पर योग का आयोजन नहीं हो सका, उन ग्राम पंचायत भवनों में योग अभ्यास किया गया। इसके बाद जनभागीदारी से आस पास परिसर में साफ सफाई अभियान चला कर हरित योग संगम अंतर्गत पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!