छत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष – “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर

महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बना एमसीबी जिला

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

प्रशासन से राजनीति और शिक्षा तक बेटियों की बुलंद उड़ान

योजनाओं, नेतृत्व और उपलब्धियों से आगे बढ़ रहा एमसीबी जिला में

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/ केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनकी उपलब्धियों को पहचान देने का अवसर है। वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक थीम “Give To Gain” (पाने के लिए देना) रखी गई है। इसका संदेश स्पष्ट है—जब समाज महिलाओं को अवसर, शिक्षा और संसाधन देता है, तो उसका लाभ पूरे समाज और राष्ट्र को मिलता है।

WhatsApp-Image-2026-03-08-at-5.58.34-PM-1-819x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष - “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर  WhatsApp-Image-2026-03-08-at-5.58.34-PM-819x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष - “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला आज इसी सोच को साकार करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है।

WhatsApp-Image-2026-03-08-at-5.58.34-PM-2-819x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष - “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर

*एमसीबी जिले के जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 383 हासिल कर आईपीएस के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।*दूरस्थ वनांचल क्षेत्र की बेटी दर्शना की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियां भी अपने संकल्प और मेहनत के दम पर देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना सकती हैं।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp-Image-2026-03-08-at-5.58.35-PM-819x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष - “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर

महतारी गौरव वर्ष से बढ़ा महिलाओं का सम्मान
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है।
राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना मजबूत हुई है।
प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं की मजबूत भूमिका
एमसीबी जिले में प्रशासनिक स्तर पर भी महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी दिखाई देती है। वर्तमान में 20 से अधिक महिलाएं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं।

WhatsApp-Image-2026-03-08-at-5.58.35-PM-2-819x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष - “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर
जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। वहीं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम सहित कई महिला अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

WhatsApp-Image-2026-03-08-at-5.58.35-PM-1-819x1024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष - “Give To Gain” की भावना से बदल रही तस्वीर
जनप्रतिनिधित्व में भी महिलाएं आगे
स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बन चुकी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह,
जनपद पंचायत खड़गवां अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम,
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष जानकीबाई खुसरो,
नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष प्रतिमा यादव,
नगर पंचायत झगराखांड़ अध्यक्ष रीमा यादव
जैसी महिला जनप्रतिनिधि अपने नेतृत्व और समर्पण से जिले के विकास को नई दिशा दे रही हैं।
हर क्षेत्र में बढ़ रहा महिलाओं का योगदान
एमसीबी जिले की महिलाएं केवल प्रशासन और राजनीति तक सीमित नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और आर्थिक गतिविधियों जैसे कई क्षेत्रों में वे अपनी पहचान बना रही हैं।
स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रही हैं।
हाइलाइट
“Give To Gain” का संदेश यही है कि जब समाज महिलाओं को अवसर देता है, तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है।
एमसीबी जिले की महिलाएं आज इसी सोच को साकार कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!