बस्तर संभाग

झंडे का अपमान : फिल्म निर्माता-निर्देशक सहित तीन आरोपी गए जेल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बलौदाबाजार / जिले के गिरोधपुरी धाम में अमर दास गुफा के जैतखाम को क्षति पहुंचाने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। जहां ग्राम बिटकुली में सतनाम धर्म के झंडे की अपमान का मामला सामने आया है। जहां समाज के लोगों ने बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पहुंचकर छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता निर्देशक के ऊपर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिटकुली में 9 मई को प्रार्थी किशोर नवरंगे पिता तीजराम नवरंगे ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज दराई। उन्होंने बताया कि, ग्राम बिटकुली में जानकी शीर्षक नाम से छत्तीसगढ़ी पिक्चर बना रहे हैं। जिसके डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, दिलेश साहू और उनके साथी द्वारा सूटिंग के दौरान सतनाम गुरुद्वारा में लगे झण्डे को निकालकर फेक दिया था। गुरुद्वारा में तोड़फोड़ कर, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए धारा 295, 34 के तहत केस दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!