
कोरिया/ वर्षों से पक्के सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण जन आज भी परेशान है एमरजेंसी सेवाओ के लिए बरसात में 4 से 5 किलोमीटर का सफर तय करते है चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय वादों को विधायक रेणुका सिंह को याद दिलाने का एक प्रयास हैl हालाकी मामले पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा समय अभी बहुत है निचिंत रहे होगा विकास

कोरिया जिले के सोनहत विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंढ्राकला के आश्रित गांव भलुवार रजपुरी जो 5 किलोमीटर के दायरे में फैला है इस गांव में 60 से 65 परिवार निवासरत है । मगर गांव पहुचने के लिए पक्की सड़क नही है घाट पहाड़ उबड़ खाबड़ के कच्चे रास्ते से जीवन यापन कर रहे है। लंबे समय से ग्रामीण पक्की सड़क की मांग भी जनप्रतिनिधियों से कर रहे है। लेकिन आज तक यह सड़क बदहाल है। ग्रामीण मजबूरी में जान जोखिम भरा सफर तय करते है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए पहुची रेणुका सिंह तो ग्रामीणों ने एक पक्के सड़क की ही मांग की तब रेणुका सिंह ने कहा था आप मुझे जिताइये मैं आपके लिए पक्की सड़क बना कर दूंगी भाजपा सरकार को बने दो साल पूरे होने को है पर पक्के सड़क की मांग पर अंदर खाने में कोई हलचल नही है। वर्तमान भाजपा से विधायक रेणुका सिंह को उनका वादा याद दिलाया उन्होंने कहा अभी बहुत समय है समय गया नही है निचिंत रहे विकास होगा! अब देखने वाली बात होंगी विधायक कब तक सडक की मांग को पूरी कर पाती है.



