ड्रीम प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल के तहत आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अभिनंदन, आफरीन,ऋषभ, आदिति ,आदर्श ,अनन्या, अरूप, आयशा , अक्षत राज ,नायशा ,अहान , अंशा ने जीता अपने अपने वर्ग का खिताब

बैकुंठपुर/ आल इंडिया चेस फेडरेशन के ड्रीम प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन महासचिव विनोद कुमार राठी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में कोरिया ज़िला शतरंज संघ के तत्त्वावधान में 8 जून को सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज

प्रतियोगिता का आयोजन (विभिन्न वर्ग अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग बालक /बालिका,अंडर 15 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका, अंडर 13 वर्ष आयु वर्ग बालक/ बालिका , अंडर 11 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका,अंडर 9 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका ,अंडर 7 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका ) शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बैकुंठपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया उक्त स्पर्धा में एम.सी.बी , कोरिया,सूरजपुर,अम्बिकापुर के 50 से ज़्यादा स्कूली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ,अंतराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से आयोजित उक्त

स्पर्धा दो वर्गों में संचालित हुई अंडर 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चो का एक ग्रुप में जबकि 11 वर्ष ऊपर तथा 17 वर्ष कम उम्र के बच्चों को दूसरे ग्रुप में रखा गया कुल 5 चक्र तक आयोजित उक्त स्पर्धा का समापन ज़िला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में तथा विद्यालय के प्राचार्य ए एल गुप्ता ,जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरिया सुश्री एल्विना ग्रेस , श्रीमती स्वाति सिंह कोटा, बिलासपुर आशीष गुप्ता , दीपेंद्र यादव अम्बिकापुर के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी की

अध्यक्षता में सम्पन्न,अपने उदबोधन में जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आयोजन मि भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए ,अपने स्तर हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुये खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया , अंत मुख्य अतिथि के कर कमलों से विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे-
अंडर 17 वर्ष बालक प्रथम ,अभिनंदन बड़ेरिया (बैकुंठपुर) द्वितीय,शौर्य बड़ेरिया (बैकुंठपुर) तृतीय,देवर्ष सिंह चौहान (बैकुंठपुर) अंडर 17 वर्ष बालिका प्रथम,आफरीन (बैकुंठपुर) द्वितीय,दिव्यांशी सिंह चौहान
अंडर 15 वर्ष बालक
प्रथम,रिषभ भगत (अम्बिकापुर) द्वितीय,गौरांश गुप्ता (कोरिया) तृतीय,युवराज सिंह (बैकुंठपुर) चतुर्थ, यश कुमार गुप्ता (अम्बिकापुर)
अंडर 15 वर्ष बालिका
प्रथम,आदिति सिंह (अम्बिकापुर) द्वितीय,फरहीन खान (बैकुंठपुर)
अंडर 13 वर्ष बालक
प्रथम, आदर्श वर्मा (अम्बिकापुर)द्वितीय,रुद्रांश यादव (अम्बिकापुर)तृतीय, विशेष जे एस राजवाड़े (अम्बिकापुर) चतुर्थ,ईशान अहमद (बैकुंठपुर)
अंडर 13 वर्ष बालिका
प्रथम,अनन्या रे (अम्बिकापुर) द्वितीय,वेदिका शर्मा (बैकुण्ठपुर)
तृतीय,वाख्या वाधवान (मनेंद्रगढ़) चतुर्थ,वर्णिका सिंह (बैकुण्ठपुर) अंडर 11 वर्ष बालक
प्रथम,अरूप कुमार रे (अम्बिकापुर) द्वितीय,आर्यन राज डांगरे (अम्बिकापुर) तृतीय,शौर्य सिंह (बैकुण्ठपुर) चतुर्थ,हृदयांश पांडेय (बैकुण्ठपुर)
अंडर 11 वर्ष बालिका
प्रथम,आयशा बानों (चिरमिरी) द्वितीय, याशिका (बैकुण्ठपुर)
अंडर 9 वर्ष बालक
प्रथम, अक्षत राज डांगरे (अम्बिकापुर)द्वितीय, अरहम अख्तर खान (बैकुण्ठपुर) तृतीय,समर्थ सिंह (बैकुण्ठपुर) चतुर्थ,विवेक कुमार साहू (बैकुण्ठपुर)
अंडर 9 वर्ष बालिका
प्रथम, नायशा यादव (अम्बिकापुर)
अंडर 7 वर्ष बालक
प्रथम, अहान गुप्ता (बैकुण्ठपुर) द्वितीय,अरहान(बैकुण्ठपुर) तृतीय,यशिफ (बैकुण्ठपुर)
अंडर 7 वर्ष बालिकाप्रथम , अंशा फातिमा (बैकुण्ठपुर) द्वितीय, आयत परवीन(बैकुण्ठपुर) आखिर में संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त साथ ही उन अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित जिन्होने अपने बच्चों को इस स्पर्धा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया ,प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य आर्बिटर शेष रतन जायसवाल, बी मनियन,अंजुम , शगुफ्ता खानम, शिवहरी, अजय गुप्ता , आशीष गुप्ता ,संवर्त कुमार रूप , विजय जांगड़े, आनंद कुमार तिवारी,असगर इमाम,का विशेष योगदान रहा ,प्रतियोगिता के संचालक की भूमिका अब्दुल शमीम ने बखूबी अंजाम दिया।उपरोक्त जानकारी प्रेसविज्ञप्ति जारी कर सम्वर्त कुमार रूप जिला मीडिया प्रवक्ता शतरंज संघ कोरिया द्वारा दी गई है।



