जनकपुर चिकित्सालय में 100 बिस्तर वाला अस्पताल सहित 94 नवीन पदों की स्वीकृति जनहित संघ ने क्रांति यात्रा जुलूस में की थी मांग

जुलूस की 36 सूत्रीय मांग में कुछ मांगे हुई पूरी, जिला एमसीबी को सीएमओ का निर्देश जल्द हो जनहित में सभी कार्य पूर्ण
निर्देश में जिला कलेक्ट्रेट ने 36 सूत्रीय मांगो को पुनः प्रकाश में लिया था
एस. के.‘रूप’
जनकपुर/ विगत 48 वर्षों से जनहित में मिसाल कायम करने वाली संस्था जनहित संघ ने विगत 30 सितंबर 2024 को एमसीबी जिले वनांचल विकासखंड भरतपुर में 36 सूत्रीय मांग को लेकर विशाल सर्वहित जनांदोलन क्रांति यात्रा जुलूस निकाला था जिसमे भारी संख्या में संपूर्ण विकासखंड के जनजातीय ग्रामीण सहित हर वर्ग के महिला अबाल वृद्ध उपस्थित रहे।
संघ ने जनकपुर और विकासखंड के ग्राम में सुविधा, सुशासन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को लाभ, समस्या का निराकरण, वन अधिकार,राजस्व निराकरण, मुआवजा,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी,सड़क सहित अन्य कई बिंदुओं को लेकर प्रमुखता के साथ प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया था। क्रांति यात्रा के बाद ज्ञापन स्थानीय राजस्व प्रमुख अनुविभागीय दंडाधिकारी सहित जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया था।

आपको बता दें इन 36 सूत्रीय मांग में जनकपुर में स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने, विशेषज्ञ चिकित्सक सहित अन्य नियुक्ति करने,जनकपुर को रेफर सेंटर नही बनाकर वहीं सुविधा देने संबंधित मांग की थी।
जनहित संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस.के.‘रूप’ने इसी बीच रायपुर में सीएम निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पुनः आवेदन दिया था। जिस पर एमसीबी जिला प्रमुख को त्वरित कार्यवाही करते हुए सुविधा मुहैया कराने आदेशित हुआ था जिस पर जिला कलेक्टर के द्वारा केंद्रीय उपाध्यक्ष को पुनः मांगो को स्पष्ट करने की बात कही गई थी जिसपर जनहित संघ ने पुनः मांग पत्र जिला को सौप दिया था। इसी के साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को भी उक्त समस्या का समाधान करने हेतु आवेदन किया गया था। जिस पर राज्य शासन लोक स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग महानदी भवन दिव्या वैष्णव अवर सचिव द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2025 को कुल 94 नवीन पद जिसमे विशेषज्ञों की नियुक्ति सहित 100 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है जिसमे अस्पताल अधीक्षक के 13 पद, मेडिकल विशेषज्ञ के 13 पद,सर्जिकल विशेषज्ञ के 13 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ के 13 पद, शिशु रोग पीजीएमओ के 12 सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पद शामिल है।क्षेत्र के नागरिकों एवम ग्रामीणों ने जिला प्रशासन,मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री सहित जनहित संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।



