छत्तीसगढ़

कोरिया जिले में कड़ाके की ठंड का असर, कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस0के0रूप

कोरिया/ जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

6-681x1024 कोरिया जिले में कड़ाके की ठंड का असर, कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित

कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

[wp1s id="1076"]

प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!