पोंडीडोल की आदिवासी ग्रामीण जनता में न्याय की उम्मीद जगी
कृषि विभाग ने बांटा बीज योजनाओं की दी जानकारी

जनहित संघ पण्डो विकास समिति का ग्रामीणों ने जताया आभार
अत्यंत दुर्गम मूलभूत सुविधाविहीन ग्राम में जल्द मिलेगी पुल, सड़क व अन्य सुविधा
कमिश्नर सरगुजा संभाग ने खुद किया था मौके का निरीक्षण
एसडीएम तहसीलदार एवं अन्य ने जाकर ग्रामीणों को दिया था आश्वासन
एस.के.‘ रूप ’
मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी– भरतपुर / विगत दिनों लोकसभा चुनाव के समय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर वनांचल अंतर्गत अत्यंत दुर्गम पिछड़े व मूलभूत सुविधा विहीन ग्राम पौड़ीडोल घाघरा आश्रित राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पण्डो जनजाति बैगा,अगरिया, यादव ,गोंड,अहीर ,आदि वर्ग ने आजादी के बाद से ही मूलभूत सुविधा नहीं होने को लेकर चुनाव बहिष्कार कर दिया था जिस पर सरगुजा संभाग कमिश्नर के आदेश से त्वरित अधिकारीगण और उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण भी किया था साथ ही तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक किया और उन्हें सड़क, पुल,संचार,स्वास्थ्य, स्टापडेम शिक्षा आदि विषय पर पूर्ण आश्वासन लिखित रूप से प्रदान किया था उन्होंने खुद हामी भरी थी कि उक्त ग्राम में यथार्थ में कोई सुविधा ही नहीं है जनहित संघ पण्डो विकास समिति के केंद्रीय नेतृत्व ने शुरू से ही उक्त मामले में कड़ी नजर रखी एवं ग्राम वासियों के न्याय हेतु समाचार प्रकाशन के साथ-साथ उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहे।
आपको बता दें कि जनहित संघ के प्रयास से एवं कमिश्नर सरगुजा संभाग के कड़े निर्देश साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों ने पौड़ीडोल के ओर रुख किया जिस ग्राम में आजादी के बाद से ही कोई सुविधा नहीं थी जानकारी के अनुसार वहां तीन पुल निर्माण,सड़क निर्माण आदि के लिए प्रावधान किया जा चुका है देखना होगा की सूची तैयार होने के बाद कब तक प्रशासन बिना ठंडा बस्ती में डालें पीड़ित आदिवासियों ग्रामीण जनों के हितबद्ध मूलभूत सुविधा के निर्माण कार्यों की शुरुआत करती है वर्तमान समय में भारी वर्षा काल चल रहा है अंदेशा है कि स्थिति सही होने पर उक्त कार्यों की शुरुआत हो जाएगी ।
कृषि विभाग के एसडीओ पहुंचे ग्रामीणों का जाना हाल, बांटे बीज
जनहित संघ पण्डो विकास समिति की महिला प्रमुख नेत्री सुखमंती सिंह के नेतृत्व में विगत 31 जुलाई 2024 को पोड़ीडोल की जनता के लिए आश्चर्य और प्रसन्नता का दिन रहा। इस दिन पहली बार उन्हें प्रशासन की कुछ योजनाओं की जानकारी मिली कृषि विभाग के एसडीओ गजरूप सिंह चौहान उनके साथ कृषि विभाग के कर्मचारी गण एवं जनहित संघ पण्डो विकास समिति के एमसीबी जिला प्रमुख सतीश मिश्रा, गणेश तिवारी,केंद्रीय अध्यक्ष पण्डो विकास समिति नंदलाल पण्डो,युवा प्रमुख रामशरण पण्डो,मोहन पण्डो,शोभन पण्डो,आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर कृषि विभाग ने ग्रामीणों को धान, रागी,मडिया, मूंगफली का बीज वितरित किया साथ ही एसडीओ श्री चौहान ने मोटर पंप की सुविधा देने, नाला बांधने व पानी चढ़ाने, निशुल्क बोरिंग उत्खनन, किसानों को 6000 सालाना खेती के लिए मिलने वाले लाभ योजना,फौती नामांतरण में सहायता प्रदान करने की बातकहीं।
जनहित संघ पण्डो विकास समिति विकास 45 वर्ष से जन सेवा को समर्पित संस्था है इसके संस्थापक अध्यक्ष महापुरुष, प्रखर वक्ता,प्रथम संपादक स्वर्गीय रूद्र प्रसाद रूप रहे जनहित संघ पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस.के. ‘रूप’ बताया कि –‘कमिश्नर सरगुजा संभाग ने स्वयं निरीक्षण किया था तहसीलदार एसडीएम ने भी उक्त मूलभूत सुविधा विहीन ग्राम का दौरा किया वहां सड़क पुल आदि की सुविधा देने का बजट तैयार हो रहा है हम प्रशासन से इस कार्य की सराहना करते हैं मुझे जानकारी हुई कि कृषि विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों का हाल जाना और सुविधा देने की बात कही योजनाओं के बारे में जानकारी दी यह प्रशंसनीय है जहां कभी कोई गया ही नहीं था !आजादी के समय से वहां बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचारसभी मूलभूत आवश्यकता की कमी है ग्रामीणों को सुविधा जल्द मिले,अधिकार रक्षा हेतु एवं न्याय के स्थापना के लिए जनहित संघ पण्डो विकास समिति को जन आंदोलन करना पड़ेगा तो भी पीछे नहीं हटेंगे ।
फिलहाल ग्रामीणों ने जनहित संघ पण्डो विकास समिति,पदाधिकारी यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।



