
बैकुण्ठपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के निर्देशानुसार सी.एम.एच.ओ. डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य डॉ. एम.सी. हिमधर के संरक्षण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एच.आई.वी. एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में जिला एड्स नियंत्रण समिति जिला कोरिया एवं महाविद्यालय के युवा रेडक्रास इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पुरे छत्तीसगढ़ में एच.आई.वी. की जानकारी एवं बचाव हेतु सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत प्रथम चरण में एड्स के प्रति युवा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जिला अस्पताल से आऐ हुए डॉ. अभव जुगल तिर्की, डॉ. ए.के. सिंह, श्रीमती तारा मरावी, श्रीमती सरोजनी राय एवं देवी प्रसाद सोनी के द्वारा एच.आई.वी. एड्स संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

तदृपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी. हिमधर द्वारा एच.आई.वी. एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने हेतु सभी का शपथ दिलाया गया। द्वितीय चरण में आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्राचार्य डॉ0 एम0 सी0 हिमधर एवं डॉ. अभय जुगल तिर्की, डॉ. ए.के. सिंह के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। एड्स का ज्ञान बचाए जाने, जागरूकता ही बचाव है, हम सब ने ठाना है एड्स मुक्त कोरिया बनाना है, जैसे प्रेरक नारों के साथ जन चेतना रैली महाविद्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम- ओड़गी एवं में निकाली गई। जन चेतना रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्रीमती जयश्री प्रजापति एवं अनुरंजन कुजूर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कार्यालयीन स्टाप एवं जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर से आलोक मिंज, विकास लकड़ा, मानकुवंर, सतेन्द्र जायसवाल, निशुल जायसवाल, आनंद कुमार, निर्मल जायसवाल एवं कुमारी अंजली जायसवाल उपस्थित रहे। सहयोगी के रूप में प्रो. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. कुलदीप ओझा, डॉ. रामयश पाल, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, श्री योगेश्वर साय, श्री पुष्पराज सिंह, कु. आंशी पाटले सक्रिय रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडक्रास सहायक मो0 आरीफ ढेबर, श्री उत्तमदास महंत, राजकुमार राजवाड़े, रासेयो वरिष्ठ स्वयं सेवक कृष्णा राजवाड़े, तनिषा, तौफिक खान, तनुप्रिया, संजना राजवाड़े, शशि पोर्त, अंकित मोदी, विकास खटिक, दिव्या राजवाड़े, निशा, नीलम, खुशी, धनेश्वर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में स्वयंसेवको के साथ साथ अधिकाधिक संख्या में महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



